ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति का ब्लू टिक हटाया | Twitter Blue Tick | Twitter Kya Hai

आपको यह बात जानकार आश्चर्य होगा कि भारत सरकार और ट्विटर के बीच विवाद के चलते अब ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति  श्री वेंकैया नायडू जी का वेरिफिकेशन यानी ब्लू टिक हटा दिया है, इस बात पर ट्विटर की ओर से अभी कुछ कहा भी नहीं गया है, यह सिर्फ एक टेक्निकल खामी है या  ट्विटर द्वारा कुछ एक्शन लिया गया है यह भी अभी कुछ साफ़ नहीं है।
ट्विटर का भारत सरकार के साथ यह विवाद सोशल मीडिया साइट्स के लिए सरकार द्वारा लाये गए नए नियमों की वजह से है और भारत  कू (Koo) ऐप जो की भारत में ही निर्मित हुई है उसको भी बढ़ावा दे रहा है। बीते कुछ दिनों से भारत सरकार और ट्विटर के बीच ये तल्खी बढ़ती ही जा रही है। आपको बता दें ट्विटर का यह विवाद सिर्फ भारत के साथ ही नहीं बल्कि अन्य कुछ देशों के साथ भी है। अभी कुछ दिन पहले ही नाइजीरिया ने भी ट्विटर ऐप को अपने देश में अनिश्चित काल के लिए ससपेंड कर दिया है।

ट्विटर के ब्लू टिक हटाने के नियम

आम तौर पर ट्विटर किसी भी वेरीफाइड यूज़र का ब्लू टिक तब हटाता है जब यूज़र ने अपना नाम बदल लिया हो, वह बहुत समय से इनएक्टिव हो, कोई अकाउंट निष्क्रिय हो गया हो या फिर यूज़र ने अपनी वह पहचान खो दी हो जिसके कारण उसे ब्लू टिक दिया गया था। इनमे से कोई भी एक कारण हो तो ट्विटर अपने यूज़र का ब्लू टिक हटा देता है।

नाइजीरिया ने ट्विटर ऐप को क्यों ससपेंड किया

ट्विटर ऐप को हाल ही में नाइजीरिया में अनिश्चित काल के लिए ससपेंड कर दिया गया है। नाइजीरिया सरकार को यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि ट्विटर ने कुछ समय पहले वहाँ के राष्ट्रपति का एक ट्वीट डिलीट कर दिया था। ट्विटर की इस कार्यवाही को नाइजीरिया ने अपने देश पर हमले की तरह लिया इसलिए नाइजीरियन सरकार ने ट्विटर के खिलाफ यह बड़ा कदम उठाया।।

आइये जाने ट्विटर क्या है

ट्विटर क्या है ?

ट्विटर एक माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट व ऐप है जहाँ आप अपना अकाउंट बिना किसी शुल्क अदा किये बना सकते हैं। ट्विटर पर आप कुछ सीमित शब्दों में अपने मन के विचार या किसी भी वस्तु पर अपनी टिप्पणी दुनिया के सामने प्रकट कर सकते हैं। ट्विटर का इस्तेमाल आजकल लोग देश और दुनिया में क्या नया घटित हो रहा है यह पता लगाने के लिए भी करते हैं क्योंकि ट्विटर आज के इस दौर में बहुत ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप है। सभी लोग नई-नई घटनाओं पर ट्विटर के माध्यम से अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।

ट्विटर पर करीब 500 मिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूज़र हैं और इसमें 80% से भी ज्यादा यूज़र मोबाइल के माध्यम से इस वेबसाइट और ऐप का उपयोग करते हैं। ट्विटर पर अपने शब्दों को लिखने की सीमा 140 characters है। ट्विटर पर हम चुटकुले, न्यूज़ ओर अन्य इनफार्मेशन भी शेयर कर सकते हैं।

‘ट्वीट’ किसे कहते हैं ?

जो भी व्यक्ति ट्विटर का उपयोग करके उस पर अपनी बात, कोई न्यूज़, इनफार्मेशन या फिर कोई जोक शेयर करता है तो उसे ट्विटर की भाषा में एक ‘ट्वीट’ कहते हैं। यह ट्वीट शब्द आजकल लोगों की आम भाषा का हिस्सा बन चुका है और लोग बहुत लोग इसे इस्तेमाल करते हैं ।

ट्विटर किसने बनाया है ?

ट्विटर की शुरुआत मार्च 2006 में जैक डोरसे, नोआह ग्लास, बिज़ स्टोन और इवेन विलियमस ने की। सबसे पहली बार इस ऐप को बनाने का विचार जैक डोरसे के दिमाग में आया था। फिर अन्य साथियों ने उनके साथ मिलकर इस ऐप का निर्माण किया। वे एक एसी ऐप बनाना चाहते थे जिसका इस्तेमाल कर लोग आपस में एक दूसरे को जान सकें, अपने मन के विचार अपने दोस्तों और अन्य लोगों के साथ साझा कर सकें।

ट्विटर पर उपयोग किये जाने वाले ज़रूरी शब्द

NameDescription
1. Tweet :140-character वाला सन्देश या स्टेटस।
2. Retweet :  किसी दूसरे के ट्वीट को दोबारा ट्वीट करना।
3. Feed :ये वो ट्वीटस होते हैं जिन्हें आप अपने होम पेज पर देखते हैं।
4. Homepage :ऐप या वेबसाइट खुलते ही जो स्क्रीन आपको सबसे पहले दिखती है।
5. Handle :यह आपका यूज़र नेम होता है।
6. Mention (@):जब आप अपने ट्वीट में किसी अन्य यूज़र को खासतौर पर दिखाना चाहते है तो उसे मेंशन बोलते हैं, जैसे @narendramodi
7. Direct Message (DM):प्राइवेट मेसेज, 140-character message होता है, जो दो लोगों के बीच शेयर किया जाता है।
8. Hashtag:जब आप अपने ट्वीट में हैशटेग का उपयोग करते हैं तो वो उस मेसेज की केटेगरी या टॉपिक बन जाता है, जैसे #twitter
9. Like :जब आप किसी का ट्वीट लाइक बटन दबा कर पसंद करते हैं

ट्विटर का उपयोग कौन करता है ?

यूँ तो ट्विटर का उपयोग कोई भी कर सकता है, यह पूरी तरह से फ्री प्लेटफार्म है परन्तु अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, इन्सटाग्राम आदि की तुलना में ट्विटर की छवि प्रोफेशनल है इसलिए इस प्लेटफार्म का ज्यादातर प्रोफेशनल लोग उपयोग करते हैं जैसे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, नेता, बड़े उद्योगपति आदि।

क्या ट्विटर का अन्य कोई विकल्प है ?

ट्विटर एक ग्लोबल कंपनी है जो ज्यादातर छोटे बड़े सभी देशों में काम करती है ओर सभी देशों के अपने कोई ना कोई विकल्प जरूर होंगे परन्तु यदि भारत की बात करे तो यहाँ कू (Koo) ऐप को ट्विटर के विकल्प के रूप में अब देखा जाने लगा है। ट्विटर का भारत सरकार के साथ विवाद होने के बाद से कू ऐप ज्यादा तेज़ी से तरक्की कर रहा है। इस ऐप पर एक्टिव यूज़र की संख्या काफी तेज़ी से बढ़ गई है। यहाँ तक की भारत के सभी राजनितिक पार्टियों के नेताओ ने भी इस ऐप पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। इस ऐप के एक्टिव यूज़र की संख्या सन 2021 में 5 – 6  मिलियन हो चुकी है।

यह भी पढ़े :

लिंक ट्री वेबसाइट क्या है कैसे यूज़ करें ?

कू एप क्या है कैसे यूज़ करें?

माँ एक एहसास – कविता

किताबे नही पढ़ने के नुक्सान

जुगुनू – कविता

आप सुबह न उठ के क्या खो रहें हैं

क्या आप भी सुबह जल्दी नही उठ पाते हैं, आसान है यह करके देखिये

कोरोना काल में सकारात्मक कैसे रहें

हॉट डेस्किंग क्या है वर्क फ्रॉम होम कैसे इसको बढ़ावा दे रहा है

नया वायरस पल्मोनरी एस्पेरगिलोसिस क्या है?

बासमती चावल क्यों बना भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई का मुद्दा ?

ये गलतियाँ सुबह उठने के बाद बिलकुल ना करें

किताबें पढ़ने की आदत कैसे डालें

योग दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है और योग का अर्थ क्या है

FAQs

Q. ट्विटर क्या है?

Ans: ट्विटर एक माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट व ऐप है।

Q. ट्विटर कि खोज किसने कि?

Ans: ट्विटर की शुरुआत मार्च 2006 में जैक डोरसे, नोअह ग्लास, बिज़ स्टोन और इवेन विलियमस ने की।

Q. ट्विटर के CEO कौन है?

Ans: ट्विटर के CEO जैक पैटरिक डोरसे है. उनका जन्म नवंबर 19, 1976 में हुआ था।

Q. ट्विटर का विकल्प क्या है?

Ans: ट्विटर का विकल्प कू (Koo) ऐप है।

Q. ट्विटर किस देश में बना था?

Ans: ट्विटर अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में बना था।

Q. ट्विटर का उपयोग कौन करता है?

Ans: ट्विटर का उपयोग राजनेता, नेता फ़िल्मी सितारे ओर उद्योगपतियों के साथ-साथ आम लोग भी करते है।

Q. ट्विटर के कितने एक्टिव यूजर है?

Ans: ट्विटर के सन 2021 में 500 मिलियन के आस पास एक्टिव यूज़र है।

2 thoughts on “ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति का ब्लू टिक हटाया | Twitter Blue Tick | Twitter Kya Hai”

Leave a Comment