लिंक ट्री क्या है कैसे यूज़ करें | What is Linktree | How to use Linktree in Hindi

लिंक ट्री एक ऐसा माध्यम है जो आपको एक ही लिंक से कई अन्य ( multiple) लिंक्स तक पहुँचाता है जैसे आपके मल्टीप्ल सोशल मीडिया अकाउंट लिंक्स फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम आदि।

लिंक ट्री सही मायने में इन्स्टाग्राम बायो में यूज़ करने के लिए बनाया गया था क्यूंकि इन्स्टाग्राम आपको मल्टीप्ल एक्सटर्नल लिंक्स बनाने का कोई आप्शन नहीं देता इसलिए लिंक ट्री कंपनी ने यह तोड़ निकाला कि आप एक ही लिंक के माध्यम से अन्य मल्टीप्ल लिंक्स तक अपने फॉलोअर या यूज़रस को लेकर जा सकते हैं जैसे – अपने दूसरे सोशल मीडिया अकाउंटस पर लेकर जाना या फिर अगर आप एफिलिएट मार्केटिंग करते हैं तो उसका लिंक भी  आप वहाँ लगा सकते है।

लिंक ट्री शुरू तो इन्स्टाग्राम के बायो में लिंक बनाने के लिए किया गया था लेकिन अब इसे आप और भी अनेक तरीको से यूज़ कर सकते हैं जो आगे डिटेल में दिए गए हैं।

लिंक ट्री क्या है

लिंक ट्री दो भाइयो अलेक्स और अन्थोनी ज़क्कारिया (Alex and Anthony Zaccaria) के द्वारा बनाया गया है जिसके माध्यम से आप अपने एक सोशल मीडिया अकाउंट के फॉलोअर्स को अपने अनेक सोशल मीडिया अकाउंटस तक लेकर जा सकते हैं।   

लिंक ट्री कब और किसने बनाया

लिंक ट्री 2016 में दो भाइयो अलेक्स और अन्थोनी ज़क्कारिया (Alex and Anthony Zaccaria) और उनके बिज़नेस पार्टनर निक्क हम्फ्रेस (Nick Humphreys) द्वारा बनाया गया।

लिंक ट्री वेबसाइट की हिस्ट्री

लिंक ट्री वेबसाइट वर्ष 2016 में केवल 6 घंटो में बना कर त्यार कर दी गई थी और बताया जाता है की इस वेबसाइट के रातों रात 3000 से ज्यादा यूज़रस बन गए थे जिसके कारण उनका सर्वर ओवरलोड होकर क्रैश हो गया था।

वेबसाइट शुरू होने के 2 साल बाद ही इन्स्टाग्राम ने इसको स्पैम मानकर अपने प्लेटफार्म से बैन कर दिया लेकिन फिर इन्स्टाग्राम ने अपनी गलती मान कर लिंक ट्री से बैन से हटा दिया। देखते ही देखते दिसम्बर 2018 में लिंक ट्री के यूजर 1 मिलियन तक पहुँच गए।

लिंक ट्री की फंडिंग कहा से हुई

27 अक्टूबर 2020 को लिंक ट्री ने यह घोषणा कि की उन्हें एयर ट्री वेंचर से $10.7 मिलियन की राशी प्राप्त हुई और फिर 26 मार्च 2021 में उन्हें दुबारा $45 मिलियन की राशी फंडिंग के रूप में प्राप्त हुई।

लिंक ट्री वेबसाइट का क्या फायेदा है

लिंक ट्री ने वास्तव में इंटरनेट यूज़र का काम बहुत ही आसान कर दिया है, आईये इसे ऐसे समझते हैं- मान लीजिये कोई अभिनेता या राजनेता है जो आपको बेहद पसंद है और आप उनसे जुड़ना चाहते हैं, आप उनकी दिनचर्या के बारे में जानना चाहते हैं तो आप निश्चित रूप से उनकी सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर पर फॉलो करेंगे परन्तु आपको ये सारे अकाउंटस एक एक कर खोजने पड़ेंगे और यह भी ध्यान देना होगा कि जो अकाउंट आप फॉलो कर रहे हैं, वो उनका ऑफिशियल (official) अकाउंट भी है या नहीं, बस यहीं पर लिंक ट्री काम में आता है।

अब लिंक ट्री पर अभिनेता या राजनेता ही अपना एक ही अकाउंट बना कर, उस अकाउंट में एक ही जगह अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंटस के लिंक शेयर कर देते हैं ताकि उनके फॉलोअर्स को उन्हें ढूंढने में ज्यादा दिक्कत ना उठानी पड़े और उनके फॉलोअर्स अन्य फेक अकाउंटस को फॉलो करने से भी बच जायें।

लिंक ट्री से पैसे कैसे कमाएँ ?

लिंक ट्री से आप सीधे तौर पर तो पैसे नहीं कमा सकते परन्तु आप परोक्ष रूप से ( indirectly) लिंक ट्री का इस्तेमाल कर जरूर पैसे कमा सकते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि लिंक ट्री वेबसाइट का इस्तेमाल करके आप इसमें अपने मल्टीप्ल लिंक्स बना सकते हैं, लोग लिंक ट्री के माध्यम से पैसे कमाने के लिए इसमें एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing) के लिंक्स बनाते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रमोट करके पैसा कमाते हैं, या फिर और भी कई रचनात्मक (creative) तरीकों से आप इस लिंक ट्री वेबसाइट का इस्तेमाल करके पैसे कमा सकते हैं।

लिंक ट्री के यूज़र किस साल में और कितने बढ़े

1.2016 में 3000 यूज़रस
2.2018 में 1 मिलियन यूज़रस
3.2019 में 3 मिलियन यूज़रस
4.2020 में 8 मिलियन यूज़रस
6.2021 में 12 मिलियन यूज़रस

क्या लिंक ट्री फ्री है?

लिंक ट्री की सेवाएं फ्री और पेड(Paid) दोनों तरह से उप्लब्ध हैं। ज्यादातर लोग लिंक ट्री फ्री में ही इस्तेमाल करते हैं परन्तु यदि आपको लिंक ट्री की अधिक सेवाए चाहिए तो आपको उन सेवाओं के लिए $ 6  प्रति माह की राशी लिंक ट्री को देनी होगी।

इन्स्टाग्राम ने लिंक ट्री को बैन क्यूँ किया ?

साल 2018 में इन्स्टाग्राम ने लिंक ट्री पर बैन इसलिए लगाया था क्यूंकि उनके अनुसार कहीं न कहीं लिंक ट्री इन्स्टाग्राम की वन लिंक इन बायो वाली पालिसी का उलंघन कर रहा था इसलिए इन्स्टाग्राम ने लिंक ट्री को स्पैम मान कर साल 2018 में उसे बैन कर दिया लेकिन बाद में इन्स्टाग्राम ने यह बैन जल्द ही हटा दिया क्यूंकि लिंक ट्री से इन्स्टाग्राम को अपने नए यूज़र बढ़ाने में फायदा हो रहा था।

क्या लिंक ट्री एप के रूप में भी उप्लब्ध है?

लिंक ट्री को फिलहाल आप वेबसाइट के माध्यम से ही इस्तेमाल कर सकते हैं। हो सकता है आगे आने वाले समय में यह एप के रूप में भी उप्लब्ध हो सके।

यह भी पढ़े :

लिंक ट्री की वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें

FAQ’s

Q. लिंक ट्री की शुरुआत कब हुई?

Ans: लिंक ट्री की शुरुआत 2016 में हुई।

Q. लिंक ट्री के संस्थापक कौन है?

Ans: लिंक ट्री के संस्थापक अलेक्स और अन्थोनी ज़क्कारिया (Alex and Anthony Zaccaria) और उनके बिज़नेस पार्टनर निक्क हम्फ्रेस (Nick Humphreys) हैं।

Q. लिंक के कितने एक्टिव यूज़रस हैं?

Ans: लिंक ट्री के 12 मिलियन एक्टिव यूज़रस हैं।

Q. क्या लिंक ट्री की एप भी उप्लब्ध है?

Ans: नहीं लिंक ट्री की फिलहाल सिर्फ वेबसाइट उप्लब्ध है।

Q. इन्स्टाग्राम बायो में मल्टीप्ल लिंक कैसे डाले?

Ans: इन्स्टाग्राम बायो में मल्टीप्ल लिंकस लिंक ट्री को यूज़ करके लगायें।

Leave a Comment