हकीम सुलेमान खान गोंद मोरिंगा के फायदे व असली की पहचान (सहज़न का गोंद ) | Gond Moringa Safed Gond in Hindi

गोंद मोरिंगा एक ऐसा गोंद है जो आपको कई परेशानियों से लड़ने में मदद कर सकता है। आजकल हम कई तरह की परेशानियों से गुज़रते हैं।चाहे एक व्यक्ति कम उम्र का हो या ज़्यादा उम्र का, बीमारियों ने सभी को जकड़ा हुआ है, ऐसे में हम समझ नहीं पाते कि कौन सी दवाइयों का सेवन करें और कौन सी दवाइयों का नहीं, हम यह सोचते रहते है कि जो हम खा रहे हैं कहीं उसमे मिलावट तो नहीं। गोंद मोरिंगा बेहद ही शक्तिशाली गोंद है जो आपको कईं प्रकार के रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। गोंद मोरिंगा त्वचा को साफ़ रखता है और साथ ही इसमें कैल्शियम और प्रोटीन होता है।

गोंद मोरिंगा के बारे में नीचे पढ़ें:

गोंद मोरिंगा क्या है ? (What is Gond Moringa)

गोंद मोरिंगा एक प्राकृतिक गोंद है जो पाचन और पेट सम्बन्धी समस्याओं में लाभकारी  है। यह कई तरह के त्वचा संक्रमण और लिवर सम्बन्धी समस्याओं में भी लाभकारी है। 

गोंद मोरिंगा का सेवन कैसे करें ? (How to use Gond Moringa)

गोंद मोरिंगा का सेवन प्रतिदिन आधा ग्राम सुबह नाश्ते के बाद  और आधा ग्राम रात में खाने के बाद करें।  गोंद मोरिंगा का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें।

गोंद मोरिंगा का सेवन कौन कर सकता है ? (Who can consume Gond Moringa )

18 साल से कम उम्र के बच्चे इस गोंद को ना लें और 18 साल से ऊपर के व्यक्ति गोंद मोरिंगा का  सेवन प्रतिदिन आधा ग्राम सुबह नाश्ते के बाद और आधा ग्राम रात को खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ करें।

 लिवर की समस्या है तो गोंद मोरिंगा का सेवन कर सकते हैं (Gond Moringa for Liver Problems)

लिवर हमारे शरीर का एक बहुत महत्त्वपूर्ण अंग है क्योंकि लिवर खाना पचाने में मदद करता है लेकिन अगर लिवर में परेशानी होने लगे तो ये परेशानी आगे जाकर गंभीर रूप भी ले सकती है। लिवर ठीक ना रहना के  कारण  पीलिया हो सकता है, पैरों में सूजन, त्वचा में खुजली, भूख ना  लगाना आदि समस्याएं हो सकती हैं।

ये समस्याएं दूषित खाना खाने से या पानी पीने से, संक्रमण आदि कई कारणों से हो सकती हैं । यदि आपका लिवर ठीक रहेगा तो आपका शरीर खाने को सही तरह से पचा पाएगा साथ ही आप कई तरह की परेशानियों से भी दूर रहेंगे।

हकीम सुलेमान खान की वेबसाइट आतिया हर्ब्स के अनुसार लिवर की समस्याओं से बचने के लिए अपना वज़न सही रखें, धूम्रपान ना करें, शराब का सेवन ज़्यादा ना करें, दूषित पानी और दूषित खाने से दूर रहें, अपना टूथब्रश, कान के झुमके, रेजर आदि किसीके साथ ना बांटे और ज़रुरत से ज़्यादा दवाइयों का सेवन ना करें।

इन बातों को ध्यान में रखने के साथ ही आप गोंद मोरिंगा का सेवन कर सकते हैं क्योंकि गोंद मोरिंगा लिवर को कई समस्याओं से दूर रखता है।

असली गोंद मोरिंगा की पहचान कैसे करें ? (How to identify Purity of Gond Moringa)

बाज़ार में आपको कई जगह गोंद मोरिंगा मिल जाएगा लेकिन जैसा आप जानते हैं, आजकल हर जगह बिना मिलावट के कोई चीज़ मिल सके ये मुश्किल है।  यदि आप गोंद मोरिंगा खरीदना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि गोंद मोरिंगा सफ़ेद रंग का होता है, यह स्वाद में हल्का सा नमकीन होता है और और जीब पर रखने पे ठंडक का एहसास देता है।  हकीम सुलेमान के अनुसार कुछ लोग बहुत कम पैसों में अधिक मात्रा में गोंद मोरिंगा बेचते हैं लेकिन यह असली नहीं होती क्योंकि असली गोंद मोरिंगा महंगा होता है।

गोंद मोरिंगा खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें नहीं तो आप नकली गोंद खरीद बैठेंगे और उससे आपको कोई लाभ नहीं होगा।

गोंद मोरिंगा का स्वाद कैसा होता है ? (How does Gond Moringa Tastes)

गोंद मोरिंगा का स्वाद खारे पानी की तरह फ़ीका और बहुत हल्का नमकीन और ठंडा होता है।

गोंद मोरिंगा खाने के क्या फ़ायदे हैं ? (Benifits of Gond Moringa)

गोंद मोरिंगा खाने के कई फ़ायदे हैं जैसे :

1.गोंद मोरिंगा त्वचा को साफ़ रखता है।
2.गोंद मोरिंगा बालों को घना और चमकदार बनाने में उपयोगी है।
3.गोंद मोरिंगा आँखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरों को दूर करने में भी लाभकारी है।

गोंद मोरिंगा को किस तरह खाएं ? (How to consume Gond Moringa)

गोंद मोरिंगा को आप सुबह से शाम तक धूप में रखने के बाद इमामदस्ते में कूट सकते हैं। यह चेक कर लें कि इसमें नमी ना रहे क्योंकि नमी होने के कारण गोंद का पाउडर बनाना मुश्किल है इसलिए धूप में रखने के बाद यह सख्त हो जाएगा जिसके बाद आप इसे कूटकर इसका पाउडर बना सकते हैं।

पाउडर बनाने के बाद आप एक चुटकी पाउडर सुबह और एक चुटकी पाउडर शाम को खाना खाने के बाद 1 गिलास गुनगुने पानी में डाल कर ले सकते है यदि आँखों की समस्या के लिए ले रहे हैं तो आप पानी की जगह गाजर के जूस का भी प्रयोग कर सकते हैं।

आप साबुत गोंद मोरिंगा को 2 -3 घण्टे पानी में भिगोकर भी रख सकते हैं। उसके बाद आप गोंद को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं और इसकी गोलियां भी बना सकते हैं।

नोट: गोंद मोरिंगा को पाउडर बनाकर इस्तेमाल करना गोलियां बनाने से बेहतर हैं।

इस तरह की जानकारी रोज़ाना पाने के लिए और अपना स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए हमारा व्हाट्स ऐप्प ग्रुप (Whats App Group) ज्वाइन करें

rightly whats app group
rightly whats app group

यह भी पढ़े :

FAQ’s

Q. गोंद मोरिंगा क्या है ?

Ans: गोंद मोरिंगा एक प्राकृतिक गोंद है जो पाचन और पेट सम्बन्धी समस्याओं में लाभकारी  है। यह कई तरह के त्वचा संक्रमण और लिवर सम्बन्धी समस्याओं में भी लाभकारी है।

Q. गोंद मोरिंगा का सेवन कौन कर सकता है ?

Ans: 18 साल से कम उम्र के बच्चे इस गोंद को ना लें और 18 साल से ऊपर के व्यक्ति गोंद मोरिंगा का  सेवन प्रतिदिन आधा ग्राम सुबह नाश्ते के बाद और आधा ग्राम रात को खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ करें।

Q. असली गोंद मोरिंगा की पहचान कैसे करें ?

Ans: गोंद मोरिंगा सफ़ेद रंग का होता है, यह स्वाद में हल्का सा नमकीन होता है और और जीब पर रखने पे ठंडक का एहसास देता है।

Q. गोंद मोरिंगा खाने के क्या फ़ायदे हैं ?

Ans: गोंद मोरिंगा त्वचा को साफ़ रखता है, गोंद मोरिंगा बालों को घना और चमकदार बनाने में उपयोगी है।

Q. गोंद मोरिंगा को किस तरह खाएं ?

Ans: एक चुटकी पाउडर सुबह और एक चुटकी पाउडर शाम को खाना खाने के बाद 1 गिलास गुनगुने पानी में डाल कर ले सकते है यदि आँखों की समस्या के लिए ले रहे हैं तो आप पानी की जगह गाजर के जूस का भी प्रयोग कर सकते हैं।

नोट: आपकी परेशानी का कारण कुछ भी हो सकता है इसलिए यह जानना भी ज़रूरी है कि आपकी परेशानी का कारण क्या है। यदि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी है तो आप गोंद मोरिंगा लेने से पहले इस नंबर पर कांटेक्ट कर सकते हैं -011 4000 7716 और इस नंबर पर डॉक्टर से बात कर उन्हें अपनी परेशानी बताने के बाद उनके निर्देशानुसार ही गोंद का सेवन करें। खुद खरीदने से पहले इस नंबर पर कॉल करके बात ज़रूर करें।

8 thoughts on “हकीम सुलेमान खान गोंद मोरिंगा के फायदे व असली की पहचान (सहज़न का गोंद ) | Gond Moringa Safed Gond in Hindi”

  1. हाकिम साहब नमस्कार
    सर मेरी उम्र 41साल है। मैं 9 वर्षों से शुगर पैंशेनट हु। तब से शुगर के इलाज के लिए अंग्रेजी दवाइयों खा रहा हूं। अब दो साल से मेरी सेक्सुअल लाइफ में गडबड हो रही है। मेरा वीर्य बहुत पतला हो गया है। शिघरपतन होने लगा है। ओर लिंग में तनाव नही होता है। यदि गलती से तनाव हो भी जाता है तो बहुत जल्दी ढीला पड़ जाता है। इस हेतु कोई कारगार आयुर्वेदिक उपचार बताएं। आपकी बड़ी मेहरबानी होगी।🙏🙏🙏

    Reply
  2. Ager ladki ki age 18 se kam h,per uske per baalo ke bich gap h,or Kam baal h,to use kitni gound leni chaiye .ye kitney time me aser karegi?
    or kese leni h?

    Reply

Leave a Comment