गोंद चिलगोज़ा क्या है ? जानें इसके फ़ायदे | What is Gond Chilgoza and its Benefits in Hindi

बीमारियों से बचने के लिए ऐसी कई चीज़ें है जिनका सेवन एक व्यक्ति को ज़रूर करना चाहिए और उन्ही में से एक है गोंद चिलगोज़ा।  गोंद चिलगोज़ा खाने के कई फ़ायदे हैं और गोंद चिलगोज़ा का सेवन करने से आप कई बीमारियों को दूर रख सकते हैं।  इस लेख में हम आपको गोंद चिलगोज़ा के बारे में बताएंगे।

आज की इस भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में अधिकतर लोग अपने खाने पीने का ख्याल नहीं रख पाते।  सही आहार ना मिलने पर शरीर में कमज़ोरी आने लगती हैं साथ ही हम कई बीमारियों का शिकार भी हो जाते हैं और हम बीमारियों की जकड़ में आ जाते हैं तो हस्पतालों के चक्कर ही लगते रह जाते हैं।  आज कहीं सबसे ज़्यादा भीड़ दिखाई देती है तो वो हस्पतालों में, छोटे बच्चों से लेकर बूढ़े लोग सब ही हस्पतालों में दिखाई देते हैं और ये देखकर बहुत दुःख होता है।

Table of Contents

गोंद क्या होता है ? (What is Gum/ Gond)

गोंद चिलगोज़ा के बारे में जानने से पहले आइये जानते हैं कि आखिर गोंद होता क्या है। बारिश का मौसम ख़त्म होने के बाद, ऐसे कई पेड़  होते हैं जिनके तनो से प्राकृतिक रूप से रस निकलता है।  यह रस चिपचिपा होता है और जिस जगह से यह रस निकलता है, यह रस वहीं  पर सूख जाता है।  सूखने के बाद यह रस उस जगह पर जम जाता है।  इस जमे हुए रस को गोंद कहते हैं। गोंद बहुत गुणकारी होता है और गोंद जिस भी पेड़ से निकलता है, इसमें उस पेड़ के औषधिक गुण होते हैं।

चिलगोज़ा क्या होता है? (What is Chilgoza)

बादाम, अखरोट, काजू आदि मेवों की तरह चिलगोज़ा भी एक मेवा(ड्राई फ्रूट) है।  चिलगोज़ा को अंग्रेजी में पाइन नुत कहते हैं और यह चीड़ के पेड़ से निकलने वाले फल के भीतर का बीज होता है।  चिलगोज़े का छिलका भूरे तरंग का होता है और इस छिलके को हटाने से सफ़ेद रंग की एक गिरी निकलती है जिसे खाया जाता है।  चिलगोज़ा खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। चिलगोज़े में मैग्नीशियम, जिंक, कैल्शियम व विटामिन पाया जाता है।

गोंद चिलगोज़ा की तासीर कैसी होती है ? (Gond Chilgoza Taseer)

गोंद चिलगोज़ा की तासीर गरम होती है, इसका सेवन कम मात्रा (एक चुटकी या आधा ग्राम) में दिन में सिर्फ एक ही बार करना चाहिए, यह बेहद हे ताकतवर गोंद होता है।

गोंद चिलगोज़ा क्या है ? (What is Gond/Gum Chilgoza)

गोंद चिलगोज़ा दुनिया का सबसे ताकतवर गोंद कहलाता है । यह गोंद चिलगोज़े से निकलता है।

गोंद चिलगोज़ा के फ़ायदे (Gond Chilgoza Benefits)

गोंद चिलगोज़ा के फ़ायदे नीचे पढ़ें :

1.आँखों की रौशनी बढ़ाता है।
2.हड्डियां मज़बूत बनता है।
3.मश्तिष्क मज़बूत बनता है।
4.गुड कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ाता है।
5.हृदय को स्वस्थ्य बनता है।
6.मधुमेह को सधारता है।
7.वजन को संतुलित करता है।
8.प्रतिरोधक छमता बढ़ता है।
9.बालों को मज़बूत बनता है।
10.त्वचा को निखरता है।
11.भूख को नियंत्रण में रखता है।
12.इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
13.गोंद चिलगोज़ा के और भी अनेक फायदे हैं।

सफ़ेद पानी की समस्या है तो खाएं गोंद चिलगोज़ा (Gond Chilgoza for white discharge in women)

जिन भी  स्त्रियों को सफ़ेद पानी गिरने की समस्या है, उन्हें गोंद चिलगोज़ा का सेवन करना चाहिए। गोंद चिलगोज़ा दूसरी दवाओं या चीज़ों के मुकाबले बहुत कम समय में ही सफ़ेद पानी गिरने की समस्या को रोकने में सक्षम है। यदि बचपन में आपसे कोई ऐसी गलती हो गयी हो जिसकी वजह से आपको अब परेशानी आ रही है तो आप गोंद चिलगोज़ा का सेवन कर सकते हैं। हकीम सुलेमान खान के अनुसार गोंद चिलगोज़ा प्रतिदिन आधा ग्राम एक बार लेना चाहिए। इसकी खुराक आधा ग्राम से ज़्यादा ना लें।

जो भी पुरुष या महिला पिता या माँ बनने के सुख से वंचित है, वे भी करें गोंद चिलगोज़ा का सेवन (Gond Chilgoza for fertility in male)

जिन पुरुषों और महिलाओं को बच्चा पैदा करने में परेशानी आती है, वे भी गोंद चिलगोज़ा का सेवन कर सकते हैं। ऐसे पुरुष या महिलाएं इसबगोल की एक चम्मच भूसी एक गिलास गर्म दूध में मिलाएं (अच्छे से मिला लें कि इसमें गाठें ना पड़ें ) और इस दूध में एक चुटकी गोंद चिलगोज़ा डालकर रात में इसका सेवन करें। आप गोंद चिलगोज़ा का पाउडर बनाकर रख लें। इस खुराक को एक दिन में एक ही बार लें।

नोट: जितनी मात्रा ऊपर बताई गयी है उससे अधिक मात्रा में गोंद चिलगोज़ा का सेवन बिलकुल भी ना करें और अपने डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ही इसका सेवन करें।

जो पुरुष धातु रोग से परेशान हैं, वे करें गोंद चिलगोज़ा का सेवन (Gond Chilgoza for infertility in male)

जो पुरुष धातु रोग से परेशान हैं, वे गोंद चिलगोज़ा का सेवन कर सकते हैं।  2  चम्मच इसबगोल की भूसी को गरम दूध में अच्छे से मिला लें। इस घोल में एक चुटकी गोंद चिलगोज़ा मिला लें और इसे एक दिन में एक ही बार पिएं।  ध्यान रखें जितना बताया गया है उससे अधिक मात्रा में गोंद चिलगोज़ा का सेवन ना करें। हकीम सुलेमान खान के अनुसार उनके अनुभव में उन्होंने इस नुस्खे से ज़्यादा  फायदेमंद और असरदार कोई और नुस्खा नहीं देखा।

ध्यान रखें: गोंद चिलगोज़ा बहुत ही ताकतवर गोंद होता है इसलिए इसे एक दिन में आधा ग्राम यानी एक चुटकी से ज़्यादा बिलकुल भी ना खाएं। अधिक मात्रा में खाने से आपको नुक्सान हो सकता है।

गोंद चिलगोज़ा की कीमत कितनी है ? (Gond Chilgoza price)

जिस तरह चिलगोज़ा बहुत महंगा मिलता है, उसी तरह गोंद चिलगोज़ा भी महंगा मिलता है। बाजार में जगह जगह नकली गोंद चिलगोज़ा सस्ते दाम में बिकता है, नकली गोंद चिलगोज़ा लेने से बचें।

हकीम सुलेमान खान गोंद चिलगोज़ा (Hakeem Suleman Gond Chilgoza)

हकीम सुलेमान खान का गोंद चिलगोज़ा आपको उनकी वेबसाइट आतिया हर्ब्स (atiyaherbs) पर और ऐमज़ॉन पर भी मिल सकता है।  इनके 100  ग्राम गोंद चिलगोज़े की कीमत करीब 2200 /- रुपये है।

पतंजलि गोंद चिलगोज़ा (Patanjali Gond Chilgoza)

यदि आप पतंजलि का गोंद चिलगोज़ा खरीदना चाहते हैं तो आप जहाँ रहते हैं वहाँ किसी भी पतंजलि स्टोर में जाकर गोंद चिलगोज़ा के बारे में पता कर सकते हैं या फिर आप पतंजलि के कस्टमर केयर नंबर 1800 180 4108 पर कॉल कर गोंद चिलगोज़ा के बारे में पता कर सकते हैं।

गोंद चिलगोज़ा कहाँ से खरीदें ?

आप जिस भी जगह रहते हैं, वह किसी स्टोर में जाकर गोंद चिलगोज़ा खरीद सकते हैं या फिर गोंद चिलगोज़ा आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।  ऐमज़ॉन(amazon) पर अलग अलग कंपनियों जैसे हेल्थ चॉइस (Health Choice  ), हर्बल कनाडा (Herbal Canada), संसू (SANSU), बेसिक आयुर्वेदा(Basic Ayurveda) द्वारा गोंद चिलगोज़ा उपलब्ध कराया गया है।  बेसिक आयुर्वेदा(Basic Ayurveda) का गोंद चिलगोज़ा आप फ्लिपकार्ट(Flipkart) पर भी खरीद सकते हैं।

इस तरह की जानकारी रोज़ाना पाने के लिए और अपना स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए हमारा व्हाट्स ऐप्प ग्रुप (Whats App Group) ज्वाइन करें

rightly whats app group
rightly whats app group

यह भी पढ़े :

FAQ’s

Q. चिलगोज़ा को अंग्रेजी में क्या कहते हैं ?

Ans: चिलगोज़ा को अंग्रेजी में पाइन नुत कहते हैं।

Q. चिलगोज़ा किस पेड़ से निकलता है ?

Ans: चिलगोज़ा चीड़ के पेड़ से निकलता है।

Q. चिलगोज़ा क्या है ?

Ans: चिलगोज़ा एक ड्राई फ्रूट है।

Q. क्या गोंद चिलगोज़ा फायदेमंद है ?

Ans : गोंद चिलगोज़ा खाने के कई फ़ायदे हैं।

Q. क्या गोंद चिलगोज़ा महंगा मिलता है ?

Ans: हां, गोंद चिलगोज़ा महंगा मिलता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ आपको गोंद चिलगोज़ा के बारे में जानकारी देने के लिए लिखा गया है।  इस लेख को किसी भी प्रकार की डाक्टरी सलाह ना समझें।  यदि आपको कोई परेशानी है और आप इस गोंद का सेवन करना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर से परामर्श लें और उसके बाद ही इस गोंद का सेवन करें।

Leave a Comment