गोंद सियाह (काला गोंद) है चमत्कारी गोंद, फायदे जान कर रह जाएंगे हैरान| Gond Siyah (Kaala Gond ) Benefits in Hindi

आप में से ऐसे बहुत लोग होंगे जिन्होंने कहीं गोंद सियाह के बारे में पढ़ा होगा या किसी से गोंद सियाह के बारे में सुना होगा। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गोंद सियाह क्या होता है, कहाँ मिलता है, इसके फ़ायदे क्या हैं  आदि।

गोंद सियाह आपकी एक नहीं बल्कि बहुत सी परेशानियां दूर कर सकता है।  इस गोंद के गुणों के बारे में जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

गोंद क्या होता है ? (What is Gond)

ऐसे कई लोग हैं जो यह नहीं जानते कि गोंद क्या होता है और इसे खाया भी जाता है।  दरअसल बारिश का मौसम ख़त्म होने के बाद, ऐसे कई पेड़  होते हैं जिनके तनो से प्राकृतिक रूप से रस निकलता है।  यह रस चिपचिपा होता है और जिस जगह से यह रस निकलता है, यह रस वहीं  पर सूख जाता है।  सूखने के बाद यह रस उस जगह पर जम जाता है।  इस जमे हुए रस को गोंद कहते हैं। गोंद बहुत गुणकारी होता है और गोंद जिस भी पेड़ से निकलता है, इसमें उस पेड़ के औषधिक गुण होते हैं।

गोंद सियाह | काला गोंद क्या है या गोंद सियाह | काला गोंद  क्या होता है ? (What is gond siyah?)

गोंद सियाह या काला गोंद एक प्राकृतिक गोंद है जिसका सेवन करने से गठिया, हड्डियों का दर्द, जोड़ों की सूजन आदि कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।  यह गोंद काले रंग का होता है इसीलिए इसे गोंद सियाह या काला गोंद कहा जाता है।

गोंद सियाह कैसा दिखता है | असली गोंद सियाह की पहचान कैसे करें। (How to identify purity of Gond Siyah)

वैसे तो बाज़ार में आपको गोंद सियाह कई जगह मिल जाएगा लेकिन आजकल जिस तरह हर चीज़ में मिलावट की जाती है, उसी तरह बाजार  में भी कई जगह नकली गोंद सियाह बेचा जाता है जो आपको कोई भी फ़ायदा नहीं पहुंचाएगा इसलिए गोंद सियाह की सही पहचान करना ज़रूरी है।  गोंद सियाह कोयले की तरह काले रंग का और सख्त होता है। गोंद सियाह टुकड़ों में पाया जाता है और आप आसानी से इसका पाउडर बना सकते हैं।

गोंद सियाह पानी में डालने पर फूलने लगता है और यह पानी में घुलता नहीं है। 

गोंद सियाह किस पेड़ से मिलता है ? (gond siyah tree)

गोंद सियाह या काला गोंद आबनूस  के पेड़ से निकलता है। यह गोंद आबनूस के पेड़ के तने  में या फिर पेड़ पर चिपकी हुई होती है।  इस गोंद को आप किसी वस्तु की मदद से या आपने हाथों से भी निकाल सकते हैं। जैसा ऊपर बताया गया है गोंद बहुत गुणकारी होता है।  काला गोंद कई प्रकार की आयुर्वेदिक दवाइयों में प्रयोग किया जाता है साथ ही इसके सेवन से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। 

गोंद सियाह खाने के फ़ायदे (gond siyah benefits)

गोंद सियाह/काला गोंद कई बीमारियों को दूर कर सकता है जैसे:

1.गठिया
2.साइटिका
3.पीठ दर्द
4.कन्धों का दर्द
5.एड़ी में दर्द
6.कलाई में दर्द
7.कूल्हों में दर्द
8.टखनों में दर्द
9.बढ़ा हुआ यूरिक एसिड
10.मांसपेशियों का दर्द
11.सर्वाइकल दर्द
12.गर्दन दर्द
13.नसों का दर्द
14.घुटनों का दर्द
15.कोहनी में दर्द

कमर दर्द के बेहद खास उपाय जान ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

गोंद सियाह खाने में कैसा होता है ? (gond siyah taste)

गोंद सियाह का स्वाद कच्ची कॉफ़ी की तरह कड़वा होता है।

उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर के विभिन्न अंगो में दर्द होने लगता है।  आजकल तो कम उम्र से ही निरंतर लैपटॉप, फ़ोन का इस्तेमाल करने से और शारीरिक व्यायाम ना कर पाने के शरीर में दर्द की शिकायत होने लगी है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप गोंद सियाह/काले गोंद का सेवन कर सकते हैं।

गोंद सियाह का सेवन कैसे करें ? (How to use gond siyah?)

हकीम सुलेमान खान की वेबसाइट के बारे में बात करे तो उसके अनुसार गोंद सियाह का सेवन इस प्रकार करें:

1.गोंद सियाह का पाउडर बना लाएं।
2.गुनगुने पानी में आधा ग्राम पाउडर अच्छे से मिला लें और इसे हर दिन दो बार पिएं। इसका सेवन खाना खाने के बाद करें। 

गोंद कईं प्रकार के होते हैं जैसे गोंद जामुन, गोंद मोरिंगा, गोंद चिलगोज़ा यह सभी शक्तिशाली एवं फायदेमंद गोंद हैं

गोंद जामुन के सम्पूर्ण ज्ञान के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

गोंद मोरिंगा के सम्पूर्ण ज्ञान के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

गोंद चिलगोज़ा के सम्पूर्ण ज्ञान के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

गोंद कतीरा खाने के अदभुद फायदे

गोंद सियाह | काला गोंद की कीमत (gond siyah price)

यदि आप असली गोंद सियाह/काला गोंद खरीदना चाहते हैं तो आप हकीम सुलेमान खान का गोंद सियाह खरीद सकते हैं।  वे यह बताते हैं कि यह गोंद असली है और इसके कई लाभ हैं। यह गोंद आप अतिया हर्ब्स की वेबसाइट से या ऐमेज़ॉन से खरीद सकते हैं।

हकीम सुलेमान खान गोंद सियाह/काले गोंद की कीमत करीब 1600 रुपये है।

इस तरह की जानकारी रोज़ाना पाने के लिए और अपना स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए हमारा व्हाट्स ऐप्प ग्रुप (Whats App Group) ज्वाइन करें

rightly whats app group
rightly whats app group

यह भी पढ़े :

FAQ’s

Q. गोंद सियाह किस रंग का होता है ?

Ans: गोंद सियाह काले रंग का होता है।

Q. गोंद सियाह खाने में कैसा होता है ?

Ans: गोंद सियाह खाने में कड़वा होता है ।

Q. गोंद सियाह किस पेड से मिलता है ?

Ans: गोंद सियाह आबनूस के पेड़ से निकलता है।

Q. क्या गोंद सियाह से जोड़ों का दर्द ठीक हो सकता है ?

Ans: गोंद सियाह जोड़ों के दर्द की परेशानी को दूर करने में सक्षम है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ आपको गोंद सियाह के बारे में जानकारी देने के लिए लिखा गया है।  इस लेख को किसी भी प्रकार की डाक्टरी सलाह ना समझें।  यदि आपको कोई परेशानी है और आप इस गोंद का सेवन करना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर से परामर्श लें और उसके बाद ही इस गोंद का सेवन करें।

2 thoughts on “गोंद सियाह (काला गोंद) है चमत्कारी गोंद, फायदे जान कर रह जाएंगे हैरान| Gond Siyah (Kaala Gond ) Benefits in Hindi”

Leave a Comment