चिलगोज़ा खाने के अचूक फायदे | Pine Nut Dry Fruit Benefits in Hindi

चिलगोज़ा भी बादाम, अखरोट, काजू आदि मेवों की तरह एक ड्राई फ्रूट है।  चिलगोज़ा (Pine Nuts) को अंग्रेजी में पाइन नट कहते हैं और यह पेड़ से निकलने वाले फल के भीतर का बीज होता है।  चिलगोज़े का छिलका भूरे तरंग का होता है और इस छिलके को हटाने से सफ़ेद रंग की एक गिरी निकलती है जिसे खाया जाता है।  चिलगोज़ा खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। चिलगोज़े में मैग्नीशियम, जिंक, कैल्शियम, विटामिन आदि पाए जाते हैं।

चिलगोज़े का गोंद भी औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है।

Table of Contents

चिलगोज़ा पेड़ (Chilgoza / Pine Nut Tree)

चिलगोज़े का पेड़ लगभग 24 मीटर ऊंचा और 3 मीटर चौड़ा होता हैं।  इस पेड़ पर जो फल लगता है वो धूप आने पर खिलता है और इसके अंदर से बीज निकलने लगता है। चिलगोज़े का पेड़ हिमाचल में बहुत पाया जाता है। चिलगोज़े को कई जगह चिल्गिटी भी कहते हैं। चिलगोजे के फल 2.5 सेमी लम्बे, चपटे, और भूरे रंग के होते हैं। चिलग़ोज़ों का स्वाद मीठा होता हैं।

चिलगोज़े का पेड़ जम्मू कश्मीरऔर हिमाचल प्रदेश में पाया जाता हैं। किन्नौर, हिमाचल में चिलगोज़ा के सबसे ज़्यादा पेड़ पाए जाते हैं। चिलगोज़ा कार्बोहाईड्रेट और प्रोटीन से भरपूर होता है।

चिलगोज़े के फ़ायदे : (Benefits of Pine Nuts Hindi)

1.चिलगोज़ा मधुमेह के खतरे को कम करता है
2.चिलगोज़ा खाने से वज़न कम होता है।
3.चिलगोज़ा खाने से इम्युनिटी बढ़ती है।

चिलगोज़ा मधुमेह के खतरे को कम करता है (Pine Nuts for Diabetes)

यदि आप मधुमेह के मरीज़ हैं तो आप चिलगोज़े का सेवन कर सकते हैं।  चिलगोज़े में  पोटैशियम, मैग्नेशियम और कैल्शियम होता है जो मधुमेह को नियंत्रित रखने में लाभकारी है

वज़न करना है कम तो खाएं चिलगोज़ा (Pine Nuts for Weight Loss)

यदि आप बढ़ते हुए वज़न से परेशान हैं और वज़न कम करने की हर कोशिश कर रहे हैं तो सबसे पहले तो पानी भरपूर मात्रा में पिएं और एक्सरसाइज करें।  इसके साथ ही आप चिलगोज़े का सेवन करें। यदि वज़न कम करने के लिए स्वादिष्ट खाना खाना पड़े तब तो आनंद ही आनंद है और चिलगोज़ा के स्वाद के तो क्या ही कहने।

चिलगोजे में पिनोलेनिक एसिड होता है।  यह एसिड भूख को कम करता है और वज़न कम करने में मददगार है।  चिलगोज़े के अलावा अलसी भी वज़न कम करने में उपयोगी है।

चिलगोज़ा खाएं इम्युनिटी बढ़ाएं (Pine Nuts for Immunity)

अच्छी इम्युनिटी का होना कितना ज़रूरी है ये तो हम सबने कोरोना वायरस के चलते देख ही लिया।  जिन लोगों की इम्युनिटीअच्छी थी, वे इस वायरस से लड़ पाए और जिनकी इम्युनिटी कमज़ोर थी उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यदि हमारी इम्युनिटी कमज़ोर होगी तो हम बीमारियों से लड़ने में असमर्थ हो जाएंगे और बीमारियां हमे हर दिशा से घेर लेंगी।

चिलगोज़े में जिंक होता है जो हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है और हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

चिलगोजा कैसे खाना चाहिए (How To Eat Pine Nuts Hindi)

चिलगोज़ा खाने के लिए आप पहले उसके ऊपर का भूरे रंग का छिलका हटा लें और उसके बाद ही उसके भीतर की सफ़ेद गिरी खाएं।

चिलगोज़ा में क्या पाया जाता है ? (What Minerals are found in Pine Nuts)

चिलगोज़ा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन बी आदि पाए जाते हैं। आजकल किसी भी केमिस्ट शॉप में विटामिन की गोलियां आसानी से मिल जाती है और लोग इनका सेवन करते है।  वहीँ यदि आप चिलग़ोज़ा खाना शुरू कर देंगे तो आपके शरीर को ये सभी आसानी से मिल जाएगा।

चिलगोज़े का सेवन कैसे करें और चिलगोज़ा कितना खाना चाहिए

आप हर दिन थोड़े से चिलगोज़े खा सकते हैं।  यदि आप चिलगोज़े का पाउडर बनाते हैं तो आधा चम्मच सुबह और आधा चम्मच शाम को दूध के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

गोंद चिलगोज़ा

गोंद चिलगोज़ा दुनिया का सबसे ताकतवर गोंद कहलाता है । यह गोंद चिलगोज़े से निकलता है। जिन पुरुष और महिलाओं को कमज़ोरी महसूस होती है, वे गोंद चिलगोज़ा का सेवन कर सकते हैं।  यह बहुत लाभकारी गोंद है।

चिलगोज़े के गोंद का सेवन कब करें 

यदि आप ये जानना चाहते हैं कि चिलगोज़े के गोंद का सेवन कब करना चाहिए तो यहाँ क्लिक करें : गोंद चिलगोज़ा जानकारी

चिलगोज़े का तेल (Pine Nuts Oil)

चिलगोज़ा और चिलगोज़े के गोंद के सेवन के अलावा आप चिलगोज़े के तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं।  चिलगोज़े का तेल मालिश करने और खाने, दोनों के लिए ही प्रयोग किया जाता है।

चिलगोज़े के तेल का सेवन कैसे करें (How To Use Pine Nut Oil Hindi)

यदि आप चिलगोज़े के तेल का सेवन करना चाहते हैं तो 5-10 बूँदें सुबह और 5-10 बूँदें शाम में दूध में मिलाकर पी सकते हैं। आप चिलगोज़े के तेल से शरीर की मालिश भी कर सकते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि चिलगोज़े का गोंद भी है, तेल भी है तो अब चिलगोज़ा कब खाना चाहिए, गोंद कब खाना चाहिए और तेल का सेवन कब करना चाहिए। इस लेख में आपको यह सब बताएंगे:

चिलगोज़ा कब खाना चाहिए, किस काम आता है ? (When do we have Pine Nuts)

1.यदि पाचन तंत्र कमज़ोर हो तो चिलगोज़ा खाये
2.खांसी या एलर्जी है तो चिलगोज़े का सेवन आपको बहोत फायदा करेगा
3.कमज़ोरी दूर करने में
4.पुरुषों की शारीरिक कमज़ोरी दूर करने में
5.गर्भवती महिलाओं के लिए चिलगोज़े का सेवन बहुत हे लाभकारी है

कमज़ोर पाचन तंत्र है तो चिलगोज़ा खाएं (Pine Nuts for Indigestion)

यदि आपका पाचन तंत्र कमज़ोर है तो आप चिलगोज़े को मुनक्के के साथ मिलाकर इनका सेवन करें। यदि बिना ज़्यादा खाना खाए भी आपको भारीपन महसूस होता है तो आप दो मुनक्के लें और उनका बीज निकाल लें। इन मुनक्कों के साथ 5 -6 चिलगोज़े मिलाकर अच्छे से चबाएं। इन्हे सुबह और शाम खाना खाने के एक घंटे बाद खाएं। यदि आप हर दिन ऐसा करना शुरू करेंगे तो आपका पाचन तंत्र मज़बूत होने लगेगा।

खांसी या एलर्जी है तो चिलगोज़ा देगा आराम (Pine Nuts are useful in Cough)

यदि आप खांसी से परेशान हैं, चाहे वो सूखी खांसी हो या आपकी खांसी में बलगम आता हो तो ऐसे में आप चिलगोज़े का पाउडर बना लें। गाय के दूध में एक चौथाई हल्दी मिला लें। अब चिलगोज़े के एक चम्मच पाउडर को मुँह में डालें और इसके ऊपर यह दूध पी लें ।  ऐसा करने से यदि आपके गले, नाक या माथे में किसी संक्रमण की परेशानी है तो आपको राहत मिलेगी।

कमज़ोरी दूर करने के लिए खाएं चिलगोज़ा और अंजीर (Pine Nuts for Strength)

यदि आपको हमेशा कमज़ोरी और थकान महसूस होती है तो आपको चिलगोज़े का सेवन ज़रूर करना चाहिए। जब शरीर में कमज़ोरी महसूस होती है तो ना  व्यक्ति सही से काम कर पाता है और मानसिक तौर पर भी परेशान रहने लगता है।  यह कमज़ोरी दूर करने के लिए 5 -6  चिलगोज़े, एक अंजीर का टुकड़ा और एक छुआरे का टुकड़ा मिलाकर सुबह और शाम गाय के गुनगुने दूध के साथ खाएं।  ऐसा करने से आपके  शरीर की  कमज़ोरी दूर होगी और आप शरीर में फूर्ति महसूस करेंगे।

पुरुषों की शारीरिक कमज़ोरी में (for male Fertility)

जो पुरुष अपनी शारीरिक कमज़ोरी के कारण अपने वैवाहिक जीवन में परेशान है, उनके लिए चिलगोज़ा और चिलगोज़े का गोंद बहुत फायदेमंद है। ऐसे पुरुष चिलगोज़े के गोंद का सेवन कर सकते हैं या फिर चिलगोज़े और अलसी का पाउडर बनाकर रख लें । यह पाउडर एक चम्मच हर दिन सुबह शाम गाय के दूध के साथ खाएं। यह पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है।

गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी है चिलगोज़ा (for Pregnant women)

गर्भवती महिलाओं के लिए भी चिलगोज़ा लाभकारी है। गर्भवती महिलायें चिलगोज़े का पाउडर एक चम्मच सुबह और एक चम्मच शाम को दूध के साथ ले सकती हैं। यह गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे, दोनों के लिए ही लाभकारी है।

नोट: डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही इसका सेवन करें

चिलगोज़े के तेल का सेवन कब करें (Pine Nut Oil Uses)

जो लोग गठिया के दर्द से परेशान हैं, उनके लिए चिलगोज़े का तेल बहुत उपयोगी है। आप चिलगोज़े का तेल उस जगह पर लगाएं जहाँ आपको दर्द होता है। रात को सोने से पहले आप चिलगोज़े के तेल को हल्का गुनगुना कर लें और आपके शरीर में जहाँ भी दर्द है, उस जगह पर आप इस तेल से अच्छे से मालिश कर गरम कपड़े से ढककर सो जाएं।  कुछ दिनों में आपको दर्द से आराम मिलेगा।

चिलगोज़ा की तासीर कैसी होती है

चिलगोज़ा की तासीर गरम होती है इसलिए ज़रूरत से अधिक मात्रा में चिलगोज़े ना खाएं।

चिलगोज़ा का भाव/चिलगोज़ा का रेट क्या है ? (Pinenut Price)

चिलगोज़ा का भाव तीन हज़ार रूपए प्रति किलो से लेकर पांच हज़ार रुपये प्रति किलो के बीच में है।

चिलगोज़ा कहाँ मिलता है ? (Chilgoza Kaha Milta hai )

यदि आप चिलगोज़ा खरीदना चाहते है तो आप किसी भी परचून की दुकान में पता कर सकते है।  जिस दुकान में मेवे बेचे जाते है आप वह से भी चिलगोज़ा खरीद सकते है।  चिलगोज़ा आप ऑनलाइन भी अलग अलग साइट्स से खरीद सकते है जैसे इंडिया मार्ट, फ्लिपकार्ट, एमाज़ॉन आदि। इन साइट्स पर आपको अलग अलग कंपनी  द्वारा पैक्ड चिलगोज़े मिल जाएंगे।

इस तरह की जानकारी रोज़ाना पाने के लिए और अपना स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए हमारा व्हाट्स ऐप्प ग्रुप (Whats App Group) ज्वाइन करें

rightly whats app group
rightly whats app group

यह भी पढ़े :

FAQ’s

Q. चिलगोज़े को अंग्रेजी में क्या कहते हैं ?

Ans: चिलगोज़े को अंग्रेजी में Pine Nut कहते है।

Q. चिलगोज़े का रेट price क्या है ?

Ans: चिलगोज़ा का भाव तीन हज़ार रूपए प्रति किलो से लेकर पांच हज़ार रुपये प्रति किलो के बीच में है।

Q. चिलगोज़ा खाने के क्या फायदे हैं ?

Ans: चिलगोज़ा एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे खाने के अनेक और अचूक फायदे है जैसे चिलगोज़ा खाने से वज़न कम होता है, मधुमेह के खतरे को कम करता है, इम्युनिटी बढ़ता है, पाचन तंत्र मज़बूत करता है, पुरुषों की शारीरिक कमज़ोरी दूर करता है आदि।

Q. क्या चिलगोज़े का गोंद भी होता है ?

Ans: जी हाँ चिलगोज़े का गोंद भी होता है वह चिलगोज़े से भी ज्यादा शक्तिशाली होता है।

Q. चिलगोज़ा कहा से मिलता है ?

Ans: चिलगोज़ा आम तोर पर हर मेवे की दूकान पर उपलब्ध रहता है, आप चाहें तो इसको ऑनलाइन अमेज़न या फ्लिपकार्ट से भी आर्डर पर मंगवा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ आपको चिलगोज़े के बारे में जानकारी देने के लिए लिखा गया है।  इस लेख को किसी भी प्रकार की डाक्टरी सलाह ना समझें।  यदि आपको चिलगोज़े से एलर्जी है तो इसका सेवन ना करें और यदि आपकी किसी भी प्रकार की दवाइयां चल रही हैं तो अपने डॉक्टर से पूछने के बाद ही ऊपर दी गयी बातें फॉलो करें। 

Leave a Comment