वर्ल्ड एलीफैंट डे 2022 यानी वैश्विक हाथी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है | World Elephant day in Hindi

एक समय ऐसा था जब अफ्रीका और एशिया में कई हाथी थे लेकिन आखिरी शताब्दी में हाथियों की संख्या बहुत कम हो गयी है।  अफ्रीकन हाथियों की प्रजाति का अवैध हाथीदांत व्यापार के लिए शिकार किया जाता है और एशियाई हाथियों की प्रजाति को  प्राकृतवास नुकसान और मानव-हाथी टकराव के कारण खतरा है।  

World Elephant day (वर्ल्ड एलीफैंट डे ) यानी वैश्विक हाथी दिवस एक वार्षिक अन्तर्राष्ट्रीय दिवस है जो हर वर्ष  12  अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस विश्व भर में हाथियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए समर्पित है।

वर्ल्ड एलीफैंट डे यानी वैश्विक हाथी दिवस को कनाडा की फिल्म निर्माता Patricia Sims (पैट्रिशिया सिम्स ) और Elephant Reintroduction Foundation यानी  हाथी पुन: परिचय संस्थान  द्वारा 12  अगस्त 2012  को आधिकारिक तौर पर स्थापित किया गया था।  उस दिन से पैट्रिशिया सिम्स वैश्विक हाथी दिवस का नेतृत्व और समर्थन करती हैं। 

World Elephant day (वर्ल्ड एलीफैंट डे ) को आज 100  से भी ज़्यादा वन्यजीव संगठनों और दुनिया भर के कई लोगों द्वारा मनाया जाता है।

वर्ल्ड एलीफैंट डे का उद्देश्य क्या है (World Elephant day)

वर्ल्ड एलीफैंट डे (World Elephant day) यानी वैश्विक हाथी दिवस का उद्देश्य अफ्रीकन और एशियाई हाथियों की तत्काल दुर्दशा के बारे में लोगों को जागरूक करना और  जंगली और बंदी बनाये गए हाथियों के बेहतर ख्याल रखने और उनके बेहतर प्रबंधन के बारे में ज्ञान और सकारात्मक समाधान बांटने का है। एक संरक्षणवादी के अनुसार अफ्रीकन और एशियाई हाथी आने वाले 12  सालों में विलुप्त हो सकते हैं।

पहला वर्ल्ड एलीफैंट डे कब मनाया गया (First World Elephant Day)

पहला वर्ल्ड एलीफैंट डे (World Elephant Day) अगस्त 12 , 2012  को मनाया गया।

हाथी कितने प्रकार के होते हैं

1.African Elephant यानी अफ्रीकन हाथी
2.Savanaah / Bush Elephant यानी सवाना हाथी
3.Forest Elephant यानी फॉरेस्ट हाथी
4.Asian Elephant यानी एशियाई हाथी
5.Sri Lankan Elephant यानी श्री लंकन हाथी
6.Indian Elephant यानी इण्डिअन हाथी
7.Borneo Elephant यानी बोर्निओ हाथी
8.Sumatran Elephant यानी सुमात्रा हाथी

हाथी महत्वपूर्ण क्यों हैं ?

हाथी इस विश्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।  हाथी दूसरी वन्यजीव प्रजातियों के लिए जंगल और सवाना पारिस्थितिकी तंत्र को बनाये रखने में मदद करते हैं।  हाथी महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र इंजीनियर हैं। 

हाथी घने जंगलों में मार्ग बनाते हैं जो दूसरे जानवरों द्वारा उपयोग किया जाता है।  एक हाथी का  पदचिह्न एक सूक्ष्म पारिस्थितिकी तंत्र को सक्षम कर सकता है और ये जब पानी से भर जाता है तो इसमें टैडपोल और अन्य जीव भी रह सकते हैं।

हाथी पारिस्थितिकी तंत्र की जैव विविधता बनाये रखने में मदद करते हैं। 

अफ्रीकन हाथियों का क्या खतरा है ?

पहले अफ्रीकन हाथियों की संख्या बहुत अधिक थी लेकिन अब समय के साथ हाथियों की संख्या घटती जा रही है।  अफ्रीकन हाथियों की प्रजाति को बहुत खतरा है।  अफ्रीकन हाथियों की संख्या 1  शतक पहले करीब 1  मिलियन थी और अब ये संख्या करीब 4  लाख तक पहुँच  चुकी है जो बहुत दुःख की बात है। 

पिछले कुछ सालों में करीब 20,000 हाथियों को हर साल उनके दांतों के लिए मारा जा चुका है और अफ्रीकन जंगलों को बहुत नुकसान पहुँच है। वर्ष 2002 – 2011  के बीच अफ्रीकन हाथियों की संख्या करीब  62% तक गिर चुकी है।

यह भी पढ़े :

वर्ल्ड एलीफैंट डे का विकिपीडिया यहाँ से पड़ें

FAQ’s

Q. वर्ल्ड एलीफैंट डे कब मनाया जाता है ?

Ans: वर्ल्ड एलीफैंट डे यानी वैश्विक हाथी दिवस एक वार्षिक अन्तर्राष्ट्रीय दिवस है जो हर वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है।

Q. पहला वर्ल्ड एलीफैंट डे कब मनाया गया ?

Ans: पहला वर्ल्ड एलीफैंट डे अगस्त 12 , 2012 को मनाया गया।

Q. हाथी को और क्या बोलते हैं?

Ans: हाथी को गज कुंजर, करी, मतंग, राज, वारण, हस्ती भी बोलते हैं।

Q. हाथी क्या खाता है?

Ans: विशेष फूल, पत्तियां, जंगली फल आदि खाता है।

Q. भारतीय हाथी का वजन कितना होता है?

Ans: भारतीय हाथी का वजन 5000 से 7000 किलोग्राम तक होता है।

Leave a Comment