रात को सोने से पहले हमे क्या खाना चाहिए | Food to Eat Before going to Bed at Night in Hindi

रात को सोने से पहले हम क्या खाते हैं इस पर भी निर्भर करता है है कि हमारी रात कि नींद कितनी अच्छी होगी इसलिए हमे रात का खाना बहुत हे सोच समझ के खाना चाहिए।

हम किस तरह का खाना खाते हैं, किस समय खाते हैं और कितना खाते हैं, इन सभी बातों का हमारे शरीर पर असर साफ़ दिखता है। एक व्यक्ति को 7  से 8  घंटे की नींद ज़रूर मिलनी चाहिए। ज़्यादा जंक फ़ूड खाने से या मसालेदार खाने से या ज़्यादा मीठा खाने से शरीर को नुकसान होता है और इसका प्रभाव शरीर पर दिखने लगता है, वहीं जब एक व्यक्ति फल और सब्ज़ियां खाता है, जंक फ़ूड का सेवन कम से कम करता है और सही समय पर खाता है तो वो स्वस्थ रहता है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वो कौन सी ऐसी चीज़ें हैं जिनका सेवन आपको रात  में सोने से पहले करना चाहिए। रात में सही समय पर सोना और अच्छी नींद सोना बहुत ज़रूरी है क्योंकि इसका असर आप अगले दिन में साफ़ देख पाते होंगे। यदि आपको रात में सही तरह से नींद  नहीं आती तो दूसरे दिन सुबह आप खिजा हुआ महसूस करते हैं, थकान रहती है और तबियत भी खराब हो सकती है।

हमारी नींद कैसी होती है ये इस बात पर बहुत हद तक निर्भर करता है कि हम रात में सोने से पहले क्या खाते हैं। यदि आप सोने से पहले शराब का सेवन करते हैं, मसालेदार खाना खाते हैं, अम्लीय खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो आपको सोने में परेशानी हो सकती है। आइये जानते हैं आपको सोने से पहले क्या खाना चाहिए।

सोने से पहले करें बादाम का सेवन

बादाम एक ऐसा मेवा है जिसके बहुत फायदे हैं।  रात भर बादाम भिगोकर सुबह तो बहुत से लोग खाते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रात को सोने से पहले बादाम खाना भी लाभकारी है। ऐसा देखा गया है कि जो लोग हर दिन बादाम का सेवन करते हैं, उन्हें ह्रदय रोग और टाइप 2 डायबिटीज होने के चांस बहुत कम हो जाते हैं। बादाम एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होता है। 

सोने से पहले बादाम खाना चाहिए क्योंकि इसमें मेलाटोनिन होता है।  जिस तरह हमारे घर में एक घड़ी है जिसमे हम हमेशा समय देखते हैं, उसी तरह हमारे शरीर की भी एक आंतरिक घड़ी है जिसे मेलाटोनिन नियंत्रित करता है। मेलाटोनिन हमारे शरीर को सोने के लिए संकेत देता है। 

इसके साथ ही बादाम मैग्नेशियम का एक बहुत अच्छा  स्त्रोत है। यदि एक व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम ले तो उस व्यक्ति की नींद बेहतर हो सकती है। खासतौर पर वे लोग जो अनिद्रा से परेशान हैं, उन्हें बादाम खाकर बहुत फायदा होगा। मैग्नेशियम तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को कम करना में भी लाभकारी हो सकता है। तनाव हॉर्मोन कोर्टिसोल वो हॉर्मोन होता है जो एक व्यक्ति की नींद को खराब कर सकता है। बादाम खाने से यह परेशानी दूर हो सकती है। 

सोने से पहले पिएं कैमोमाइल चाय

कैमोमाइल चाय पीने के कई फायदे होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है। यह भी पाया गया है कि कैमोमाइल चाय को पीने से प्रतिरक्षा प्रणाली मज़बूत होती है, व्यक्ति रिलैक्स्ड महसूस करता है और तनाव भी दूर होता है। 2011 में की गयी एक स्टडी में यह पाया गया कि जिन व्यक्तियों ने लगातार 28  दिनों तक दो बार कैमोमाइल  चाय पी, वे दूसरे व्यक्तियों की तुलना में 15 मिनट पहले सो गए। कैमोमाइल चाय में एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो नींद को बढ़ावा देता है और अनिद्रा को दूर करता है।

एक स्टडी में यह भी पाया गया कि जो लोगो ने चाय का सेवन किया, उनमे डिप्रेशन के लक्षण भी कम दिखाई दिए, जो आमतौर पर सही नींद न मिलने के कारण होते  हैं। यदि आप भी तनाव महसूस कर रहे हैं या सही तरह से सो नहीं पाते या सही समय पर सो नहीं पाते तो सोने से पहले चाय ज़रूर पियें।  हां, यदि आपको इससे कोई एलर्जी है तो इसका सेवन न करें।

रात में सोने से पहले खाएं अखरोट

आपकी हड्डियां कमज़ोर हो या बात दिमाग की हो, अखरोट के फायदे अनेक हैं। जिस तरह बादाम में मेलाटोनिन होता है उसी तरह अखरोट में भी मेलाटोनिन होता है जो हमे सोने में मदद करता है। अखरोट मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस और तांबे से भरपूर होता है इसलिए ये एक व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

रात को सोने से पहले ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं जिनका सेवन आपको बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। इन सबके बारे में जानने के लिए आप यह लेख पढ़ सकते हैं। – रात को सोने से पहले क्या नहीं खाना चाहिए ?

बेहतर नींद चाहते हैं तो सोने से पहले किवी खाएं

किवी एक बहुत ही लाभकारी फल है।  जब कोई बीमार होता है तो उसे किवी खाने की सलाह दी जाती है। इस फल में बहुत से खनिज और विटामिन होते हैं। किवी पोटाशियम, विटामिन ई और विटामिन सी से भरपूर होता है। एक अध्ययन में यह देखा गया कि जिन व्यक्तियों ने सोने से एक घंटे पहले किवी खाए वे जल्दी सो गए। वे लम्बे समय तक सो पाए और अच्छी नींद सो पाए तो अगर आप भी अच्छी नींद सोना चाहते हैं तो सोने से पहले किवी खाएं।

रात में सोने से पहले गुनगुना दूध पिएं

यदि आपको दूध पीना पसंद है तो यह आपके लिए एक खुशखबरी है। रात में अगर आप समय से सो नहीं पाते हैं तो गुनगुना दूध पिएं। दूध पीने से अच्छी नींद आती है क्योंकि दूध में भी बादाम और अखरोट की तरह मेलाटोनिन होता है जो सही समय पर सोने में और अच्छी नींद सोने में मदद करते हैं। 

यह भी पढ़े :

FAQ’s

Q. रात को सोने से पहले बादाम का सेवन क्यों करना चाहिए ?

Ans: सोने से पहले बादाम खाना चाहिए क्योंकि इसमें मेलाटोनिन होता है।  जिस तरह हमारे घर में एक घड़ी है जिसमे हम हमेशा समय देखते हैं, उसी तरह हमारे शरीर की भी एक आंतरिक घड़ी है जिसे मेलाटोनिन नियंत्रित करता है। मेलाटोनिन हमारे शरीर को सोने के लिए संकेत देता है। 

Q. कैमोमाइल चाय पीने के क्या फायदे हैं ?

Ans: कैमोमाइल चाय पीने के कई फायदे होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है। यह भी पाया गया है कि कैमोमाइल चाय को पीने से प्रतिरक्षा प्रणाली मज़बूत होती है, व्यक्ति रिलैक्स्ड महसूस करता है और तनाव भी दूर होता है।

Q. रात में सोने से पहले अखरोट क्यों खाने चाहिए ?

Ans: जिस तरह बादाम में मेलाटोनिन होता है उसी तरह अखरोट में भी मेलाटोनिन होता है जो हमे सोने में मदद करता है। अखरोट मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस और तांबे से भरपूर होता है इसलिए ये एक व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

Q. रात में सोने से पहले कीवी क्यों खाने चाहिए ?

Ans: एक अध्ययन में यह देखा गया कि जिन व्यक्तियों ने सोने से एक घंटे पहले किवी खाए वे जल्दी सो गए। वे लम्बे समय तक सो पाए और अच्छी नींद सो पाए तो अगर आप भी अच्छी नींद सोना चाहते हैं तो सोने से पहले किवी खाएं।

Q. रात में सोने से पहले गुनगुना दूध क्यों पीना चाहिए ?

Ans: रात में अगर आप समय से सो नहीं पाते हैं तो गुनगुना दूध पिएं। दूध पीने से अच्छी नींद आती है क्योंकि दूध में भी बादाम और अखरोट की तरह मेलाटोनिन होता है जो सही समय पर सोने में और अच्छी नींद सोने में मदद करते हैं। 

Leave a Comment