हकीम सुलेमान के 1000 घरेलु नुस्खे | Hakim Suleman Ke 1000 Gharelu Nuskhe in Hindi

आजकल हम बहुत सी शारीरिक समस्याओं से परेशान रहते हैं।  इधर उधर भागते रहते हैं, अलग अलग उपाय अपनाते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपाय बताएंगे जो हकीम सुलेमान खान जी द्वारा बताये जाते हैं।  इनके उपयोग से आपकी कई समस्याएं दूर होंगी।

Table of Contents

हकीम सुलेमान खान कौन हैं (Who is Hakeem Suleman Khan Hindi)

हकीम सुलेमान खान  एक लाइसेंस प्राप्त हर्बलिस्ट, प्राकृतिक चिकित्सक और  ‘ATIYA HERBS’ यानी आतिया हर्ब्स कंपनी के संस्थापक हैं।  हकीम सुलेमान के द्वारा शुरू की गयी  ‘आतिया हर्ब्स’,  यूनानी दवाई  बनाने वाली एक प्रसिद्द कंपनी है।  यह कंपनी भारत के मुंबई शहर में स्थित है। हकीम सुलेमान खान  तूर को पुरस्कृत भी किया गया  है और ये दुनिया भर में प्रसिद्द हैं। वेबसाइट atiyaherbs के अनुसार हकीम सुलेमान खान ने ना केवल यूनानी  दवाइयों के क्षेत्र को पुनर्जीवित किया है बल्कि इस लंबे समय से अनदेखे  क्षेत्र को भारतीय उप महाद्वीप में revolutionise भी किया है ।

बाल झड़ रहे हैं तो यह नुस्खा अपनाएं

यदि आपके बाल बहुत ज़्यादा झड़ रहे हैं तो हकीम सुलेमान खान के अनुसार आपको हर दिन नारियल पानी पीना चाहिए। इसके अलावा बालों का झड़ना रोकने के लिए नीचे दिया गया नुस्खा अपनाएं :

1.राइ या सरसों और हल्दी मिलाकर पाउडर बना लें। इन दोनों की मात्रा एक ही जितनी होनी चाहिए। (इसे घर में ही कूटें)
2.इसमें थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा सा पेस्ट भी बना लें।
3.इसे लगाने के बाद आपको जलन महसूस होगी। ये नार्मल है लेकिन जब जलन बर्दाश्त से बाहर हो जाए तो इसे धो दें।
4.इस घरेलु नुस्खे का उपयोग महिला और पुरुष दोनों ही कर सकते हैं।

डेंगू में यह घरेलु नुस्खा अपनाएं

डेंगू से लोग बहुत ज़्यादा परेशान रहते हैं और घबरा जाते हैं। डेंगू के कारण बुखार आने लगता है और शुरुआत में हमे कई बार पता भी नहीं चल  पाता कि ये डेंगू का बुखार है।

हकीम सुलेमान खान के अनुसार बुखार चाहे किसी भी तरह का हो, बुखार से पीड़ित व्यक्ति को 2 इंच लंबा पपीते का पत्ता खाना चाहिए।आप पपीते के पत्ते को पीसकर खा सकते हैं या आप इसे चबाकर भी खा सकते हैं।

चिकनगुनिया के मरीज़ अपनाएं ये नुस्खा

यदि आपको चिकनगुनिया हो गया है तो आप थोड़ी सी कलोंजी खा सकते हैं। इसे खाने से आपको चिकनगुनिया में आराम मिलेगा।

कब्ज़ की समस्या से परेशान हैं तो अपनाएं ये नुस्खा

कब्ज़ की समस्या बहुत परेशानी भरी होती है।  कब्ज़ के कारण और भी बहुत सी परेशानियां हो सकती हैं। यदि आप कब्ज़ से परेशान रहते हैं तो ये घरेलु नुस्खे अपनाएं :

1.हर दिन सुबह उठकर 2-3 गिलास पानी पिएं। 
2.यदि आप बहुत पानी पीते हैं और तब भी फायदा नहीं हो रहा है तो  एक गिलास दूध लें।  इस दूध में बादाम तेल की  2-3 बूंदें मिला लें। यह दूध आप रात को सोने से पहले पिएं।
3.यदि बादाम का तेल नहीं मिल पा रहा है तो आप बादाम के तेल की जगह अरंडी के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं। 

बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल घटाना है तो यह नुस्खा अपनाएं 

खाना खाने के साथ लहसुन की 2-3 कलियां चबाएं। करीब 2 महीने में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित हो जाएगा।

यह आसान घरेलु नुस्खा करेगा पेट की समस्याओं को दूर

1.यदि आये दिन आपको पेट में दर्द, जलन, एसिडिटी आदि होती है और आप इनसे निजात पाना चाहते हैं तो यह नुस्खा ज़रूर अपनाएं। इस नुस्खे में ना ज़्यादा समय लगता है और ना ही ज़्यादा खर्चा होता है।
2.सौंफ, सोंठ, सेंधा नमक, जीरा और अजवायन को बारीक  पीस लें।
3.हर दिन इस मिश्रण का 1 टेबल स्पून 2 से 3 बार भोजन से पहले और बाद में सेवन करें।

लकवे का दौरा पड़ने पर ये घरेलु नुस्खा अपनाएं

1.यदि किसी व्यक्ति को लकवे का दौरा पड़ता है तो वह व्यक्ति तुरंत इलाज करने के लिए कई किस्म की दवाइयां लेता है जो उस समय तो फायदा पहुंचाती हैं लेकिन लम्बे समय में नुकसान दे सकती हैं।
2.इनके सेवन  के कारण मोटापे की समस्या और पेट सम्बंधित समस्याएं हो सकती है जिनसे बचने के लिए आप यह नुस्खा अपनाएं:
3.हर दिन कच्चे लहसुन की 2-3 कलियां अच्छे से चबाएं।
4.ऐसा करने से कच्चा लहसुन स्ट्रोक को रोकेगा और रक्तचाप को नियंत्रित करेगा। इसका असर आपको 2-3 महीनों में दिखने लगेगा।

जोड़ों में दर्द है तो अपनाएं ये नुस्खा

अब वो समय गया जब जोड़ों में दर्द सिर्फ बूढ़े लोगों को ही होता था।  अब तो कम उम्र से ही लोगों को जोड़ों में दर्द की परेशानी होने लगती है।  किसी व्यक्ति की कमर में दर्द रहता है तो किसीके घुटनो में। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए यह नुस्खा अपनाएं :

1. अस्कंद, हरड़ और सुरंजन को बराबर मात्रा में लें। इन सभी को बारीक पीसकर पाउडर बना लें।
2.इस पाउडर का दिन में तीन बार सेवन करें। आपको बहुत लाभ मिलेगा।

इस घरेलु नुस्खे से करें सिस्ट को दूर

शरीर में वसा बढ़ने के कारण बहुत बार सिस्ट बनने लगते हैं। यदि यह सिस्ट नुकसानदायक नहीं हैं तो ज़्यादा घबराने की ज़रुरत नहीं है।  नीचे दिए हुए नुस्खे से आप इस सिस्ट को दूर कर सकते हैं।

1.100 ग्राम सौंफ, 100 ग्राम सोंठ,100 ग्राम अजवायन और 100 ग्राम जीरा लें।
2.आप इन सभी को पीसकर इनका पाउडर बना सकते हैं या फिर इन सबको पानी में भी उबाल सकते हैं।
3.इसका सेवन करने से जो फैट जमा होकर सिस्ट बना है वो पिघल जाएगा और सिस्ट ठीक हो जाएगा। 

इस घरेलु नुस्खे से मिलेगा डायबिटीज़ में आराम

1.कलौंजी का तेल डायबिटीज़ के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी होता है। कलौंजी के तेल का अर्क ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में बेहद फायदेमंद होता है।
2.कलोंजी के तेल का एक चम्मच लें और खाना खाने से पहले या खाना खाने के बाद इसका सेवन करें। 
3.डायबिटीज़ के रोगियों के लिए जामुन एक चमत्कारी फल है। इसका सेवन ज़रूर करें। साथ ही जामुन के बीज और पत्तों के अर्क को साथ में पीसकर इनका पाउडर भी बनाया जा सकता है। इसके सेवन से भी डायबिटीज़ कण्ट्रोल होती है।

मोटापा और वजन घटाने के लिए यह बेहतरीन घरेलू उपाय

हकीम सुलेमान खान बताते हैं कि घरेलु उपचार सुरक्षित हैं लेकिन अगर इनका उपयोग बताये हुए तरीके से ना किया जाए तो ये नुकसान भी पंहुचा सकते हैं। यदि आप मोटापे से परेशान हैं तो ये नुस्खा अपनाएं:

1.200 ग्राम जीरा, 100 ग्राम सौंफ, 100 ग्राम सोंठ, 100 ग्राम अजवायन और 100 ग्राम सोडा मिला लें।
2.सुबह उठकर डेढ़ गिलास पानी लें, इस मिश्रण के 5 चम्मच लें और इस पानी में डालकर उबाल लें।  जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर पी लें। इसे आप सुबह और शाम में पिएं।
3.ऐसा कुछ महीनों तक करें।

नाक से खून आता है तो ये नुस्खा अपनाएं

1.बहुत से लोगों को नाक से खून आने की परेशानी रहती है। इसके मुख्य कारणों में से एक है शरीर में कैल्शियम की कमी।
2.यदि आपकी नाक से खून आता है तो संग-ए-जरहत लें। यह एक पत्थर है। इस पत्थर को कभी भी खाया जा सकता है क्योंकि यही बहुत नरम होता है।
3.यह पत्थर आपको किसी भी जड़ी बूटी बेचने वाली दुकान में मिल जाएगा। 
4.इस पत्थर को कूटकर इसका चूरन बना लें और रोज़ाना एक चुटकी दूध या पानी के साथ इसका सेवन करें। इस उपाय के प्रयोग से आपकी समस्या दूर होगी।

इस घरेलु नुस्खे से करें खांसी दूर

यदि आपको खांसी की परेशानी सोने नहीं दे रही है तो परेशान न हों और हकीम सुलेमान खान द्वारा बताया गया ये नुस्खा अपनाएं।

1.किसी आयुर्वेदिक या यूनानी दुकान से जोशांदा खरीदे।
2. जोशांदा एक छोटी सी पुड़िया में मिलता है। एक पुड़िया में करीब  5-7 कच्ची दवाएं होती हैं तो आप 5-6 पुड़िया खरीद लें।
3.एक या दो गिलास पानी लें और इसमें एक पुड़िया मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। 5-10 मिनट के बाद इस पानी को उबाल लें और इसे ढक दें। इस पानी में उबाल आना दें। 
4.जब पानी आधा रह जाये तो आप इस पानी को छानकर पी लें और इसमें जो ठोस पदार्थ बचेंगे उन्हें फेंकियेगा मत।  उनका प्रयोग आप अगले दिन कर सकते हैं।
5.लगातार 6-7 दिनों तक इस नुस्खे को फॉलो करें।

यह नुस्खा अपनाकर टैनिंग दूर करें

हर दिन गर्मी बढ़ती ही जा रही है और इस बढ़ती हुई गर्मी के साथ हमारी परेशानियां भी। गर्मी के मौसम में खुद को ढककर ही बाहर jaein क्योंकि शरीर के जिन हिस्सों पर धूप पड़ती है वे हिस्से टैन हो जाते हैं और फिर हम इस टैनिंग को दूर करने के लिए हर कोशिश करते हैं। इस टैनिंग को दूर करने के लिए यह नुस्खा अपनाएं :

1. केले का छिलका लें और उस पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दें।
2.शरीर में जहाँ भी टैनिंग है इस छिलके को उस जगह पर मल दें और कुछ देर के लिए रख दें।
3.थोड़ी देर बाद पानी से धो लें।
4.यदि आप इस नुस्खे को कुछ दिन तक प्रयोग करते रहेंगे तो आपकी टैनिंग दूर हो जाएगी। 

साइटिका की समस्या में यह नुस्खा है फायदेमंद

यदि आप साइटिका की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको भरी वज़न उठाने से बचें और ये नुस्खा अपनाएं :

1.हरड़, सुरंजन, असगंद बराबर मात्रा में लें।
2.इन सबको पीस लें और पाउडर बना लें। इस पाउडर को आधा चम्मच दूध या पानी के साथ दिन में 3 बार लें।
3.ऐसा दो महीने तक लगातार करें आपको फायदा मिलेगा।

35-40 से अधिक उम्र वाले इस नुस्खे को अपनाएं

यदि आपकी उम्र 35-40 से अधिक है और आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो आप परेशान न हों।  आप घर में बैठे बैठे ही दर्द की दवा बना सकते हैं :

1.अश्वगंधा, सुरंजन (मीठी) और हरड़ बराबर मात्रा में लें।
2.इन सभी को मिलाकर घर में पीस लें। इसका सेवन आप किसी भी तरह कर सकते हैं। इसकी गोलियां बना सकते हैं या इस पाउडर को शहद में मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं।
3.ध्यान रहे कि आप अगर शहद मिला रहे हैं तो इस पाउडर से तीन गुनाह शहद मिलाएं और एक दो चम्मच लें।
4.यदि आपने गोलियां बनाई है तो खाना खाने के बाद एक गोली का गर्म पानी के साथ सेवन करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ आपको जानकारी देने के लिए लिखा गया है। इस लेख को किसी भी प्रकार की डाक्टरी सलाह ना समझें। यदि आपको कोई परेशानी है और आप इनका सेवन करना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर से परामर्श लें उसके बाद ही सेवन करें।

यह भी पढ़े :

FAQ’s

Q. हेयर फॉल रोकने के लिए हकीम सुलेमान के नुस्खे ?

Ans: राइ या सरसों और हल्दी मिलाकर पाउडर बना लें। इन दोनों की मात्रा एक ही जितनी होनी चाहिए। (इसे घर में ही कूटें), इसमें थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा सा पेस्ट भी बना लें। इसे लगाने के बाद आपको जलन महसूस होगी। ये नार्मल है लेकिन जब जलन बर्दाश्त से बाहर हो जाए तो इसे धो दें। इस घरेलु नुस्खे का उपयोग महिला और पुरुष दोनों ही कर सकते हैं।

Q. डेंगू के घरेलु नुस्खे ?

Ans: बुखार चाहे किसी भी तरह का हो, बुखार से पीड़ित व्यक्ति को 2 इंच लंबा पपीते का पत्ता खाना चाहिए।आप पपीते के पत्ते को पीसकर खा सकते हैं या आप इसे चबाकर भी खा सकते हैं।

Q. चिकनगुनिया के लिए घरेलु नुस्खे ?

Ans: यदि आपको चिकनगुनिया हो गया है तो आप थोड़ी सी कलोंजी खा सकते हैं। इसे खाने से आपको चिकनगुनिया में आराम मिलेगा।

Q. कब्ज कि समस्या के लिए नुस्खे ?

Ans: हर दिन सुबह उठकर 2-3 गिलास पानी पिएं। यदि आप बहुत पानी पीते हैं और तब भी फायदा नहीं हो रहा है तो  एक गिलास दूध लें।  इस दूध में बादाम तेल की  2-3 बूंदें मिला लें। यह दूध आप रात को सोने से पहले पिएं। यदि बादाम का तेल नहीं मिल पा रहा है तो आप बादाम के तेल की जगह अरंडी के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं। 

Q. बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल घटने के लिए नुस्खे ?

Ans: खाना खाने के साथ लहसुन की 2-3 कलियां चबाएं। करीब 2 महीने में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित हो जाएगा।

Q. पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए घरेलु नुस्खे ?

Ans: यदि आये दिन आपको पेट में दर्द, जलन, एसिडिटी आदि होती है और आप इनसे निजात पाना चाहते हैं तो यह नुस्खा ज़रूर अपनाएं। इस नुस्खे में ना ज़्यादा समय लगता है और ना ही ज़्यादा खर्चा होता है। सौंफ, सोंठ, सेंधा नमक, जीरा और अजवायन को बारीक  पीस लें। हर दिन इस मिश्रण का 1 टेबल स्पून 2 से 3 बार भोजन से पहले और बाद में सेवन करें।

Q. लकवे का दौरा पड़ने पर घरेलु नुस्खे ?

Ans: यदि किसी व्यक्ति को लकवे का दौरा पड़ता है तो वह व्यक्ति तुरंत इलाज करने के लिए कई किस्म की दवाइयां लेता है जो उस समय तो फायदा पहुंचाती हैं लेकिन लम्बे समय में नुकसान दे सकती हैं। इनके सेवन  के कारण मोटापे की समस्या और पेट सम्बंधित समस्याएं हो सकती है जिनसे बचने के लिए आप यह नुस्खा अपनाएं: हर दिन कच्चे लहसुन की 2-3 कलियां अच्छे से चबाएं। ऐसा करने से कच्चा लहसुन स्ट्रोक को रोकेगा और रक्तचाप को नियंत्रित करेगा। इसका असर आपको 2-3 महीनों में दिखने लगेगा।

Q. जोड़ों में दर्द के घरेलु नुस्खे ?

Ans: अस्कंद, हरड़ और सुरंजन को बराबर मात्रा में लें। इन सभी को बारीक पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर का दिन में तीन बार सेवन करें। आपको बहुत लाभ मिलेगा।

Q. डायबिटीज़ के लिए घरेलु नुस्खे ?

Ans: कलौंजी का तेल डायबिटीज़ के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी होता है। कलौंजी के तेल का अर्क ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में बेहद फायदेमंद होता है। कलोंजी के तेल का एक चम्मच लें और खाना खाने से पहले या खाना खाने के बाद इसका सेवन करें। डायबिटीज़ के रोगियों के लिए जामुन एक चमत्कारी फल है। इसका सेवन ज़रूर करें। साथ ही जामुन के बीज और पत्तों के अर्क को साथ में पीसकर इनका पाउडर भी बनाया जा सकता है। इसके सेवन से भी डायबिटीज़ कण्ट्रोल होती है।

Q. मोटापा और वजन घटाने के लिए घरेलु नुस्खे ?

Ans: 200 ग्राम जीरा, 100 ग्राम सौंफ, 100 ग्राम सोंठ, 100 ग्राम अजवायन और 100 ग्राम सोडा मिला लें।सुबह उठकर डेढ़ गिलास पानी लें, इस मिश्रण के 5 चम्मच लें और इस पानी में डालकर उबाल लें।  जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर पी लें। इसे आप सुबह और शाम में पिएं। ऐसा कुछ महीनों तक करें।

Q. नाक से खून आता है तो ये नुस्खा अपनाएं

Ans: बहुत से लोगों को नाक से खून आने की परेशानी रहती है। इसके मुख्य कारणों में से एक है शरीर में कैल्शियम की कमी। यदि आपकी नाक से खून आता है तो संग-ए-जरहत लें। यह एक पत्थर है। इस पत्थर को कभी भी खाया जा सकता है क्योंकि यही बहुत नरम होता है। यह पत्थर आपको किसी भी जड़ी बूटी बेचने वाली दुकान में मिल जाएगा। इस पत्थर को कूटकर इसका चूरन बना लें और रोज़ाना एक चुटकी दूध या पानी के साथ इसका सेवन करें। इस उपाय के प्रयोग से आपकी समस्या दूर होगी।

Q. खांसी दूर करने के लिए घरेलु नुस्खे ?

Ans: किसी आयुर्वेदिक या यूनानी दुकान से जोशांदा खरीदे। जोशांदा एक छोटी सी पुड़िया में मिलता है। एक पुड़िया में करीब  5-7 कच्ची दवाएं होती हैं तो आप 5-6 पुड़िया खरीद लें। एक या दो गिलास पानी लें और इसमें एक पुड़िया मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। 5-10 मिनट के बाद इस पानी को उबाल लें और इसे ढक दें। इस पानी में उबाल आना दें। जब पानी आधा रह जाये तो आप इस पानी को छानकर पी लें और इसमें जो ठोस पदार्थ बचेंगे उन्हें फेंकियेगा मत।  उनका प्रयोग आप अगले दिन कर सकते हैं। लगातार 6-7 दिनों तक इस नुस्खे को फॉलो करें।

Q. टैनिंग दूर करने के लिए घरेलु नुस्खे ?

Ans: केले का छिलका लें और उस पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दें। शरीर में जहाँ भी टैनिंग है इस छिलके को उस जगह पर मल दें और कुछ देर के लिए रख दें। थोड़ी देर बाद पानी से धो लें। यदि आप इस नुस्खे को कुछ दिन तक प्रयोग करते रहेंगे तो आपकी टैनिंग दूर हो जाएगी। 

Q. साइटिका की समस्या दूर करने के लिए घरेलु नुस्खे ?

Ans: हरड़, सुरंजन, असगंद बराबर मात्रा में लें। इन सबको पीस लें और पाउडर बना लें। इस पाउडर को आधा चम्मच दूध या पानी के साथ दिन में 3 बार लें। ऐसा दो महीने तक लगातार करें आपको फायदा मिलेगा।

4 thoughts on “हकीम सुलेमान के 1000 घरेलु नुस्खे | Hakim Suleman Ke 1000 Gharelu Nuskhe in Hindi”

  1. Thank you BADE BHAI, HAKIM JI, SAMAJ SEWA KARNE WALE, aapka jiwan SUKHI SAMPANN, SAMRIDHI SHALI RAHE, AAPKE UPAR PARMATMA KA HAAT SADA RAHE, AAPKA DILL SE SUKRIYA,

    Reply

Leave a Comment