खजूर खाने के चमत्कारी फायदे | Benefits of Consuming Dates in Hindi

खजूर खाना बहुत लोगों को पसंद है। चाहे वो खजूर की मिठाई हो, खजूर का शेक हो या खजूर की बर्फी, जिस भी चीज़ में खजूर डाल दिया जाये , वो और भी ज़्यादा स्वादिष्ट हो जाती है।  क्या आप जानते हैं कि यह स्वादिष्ट खजूर सिर्फ आपके भोजन का स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है।

यदि आप खजूर का सेवन करते रहेंगे तो आपको इससे बहुत लाभ होगा। खजूर बाजार में कहीं भी आसानी से मिल जाते हैं या आपको किसी फल बेचने वाले के पास भी खजूर मिल जाएंगे। खजूर खाने में मीठे और बेहद स्वादिष्ट होते हैं।  आइये जानते हैं कि खजूर खाने से आपको किस तरह लाभ होता है।

Table of Contents

खजूर क्या होता है

खजूर एक उष्णकटिबंधीय फल है।  यह फल खजूर के पेड़ से मिलता है। खजूर का सेवन सूखे मेवे के रूप में किया जाता है।  इसे वैज्ञानिक रूप से फीनिक्स डैक्टिलिफेरा के रूप में जाना जाता है। खजूर खाने में मीठा होता है और इसके सूखे मेवे में ताज़े फल की तुलना में ज़्यादा कैलोरी होती है। 

यदि आपको ऐसा महसूस होता है कि आपके शरीर में एनर्जी नहीं रह गयी है तो खजूर के सेवन से आप बेहतर महसूस करेंगे।

खजूर के सेवन से कब्ज़ की समस्या दूर होती है

यदि आप फाइबर से भरपूर भोजन का सेवन करेंगे तो आपको पाचन सम्बंधित समस्या नहीं होंगी।  खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है इसलिए खजूर का सेवन उन व्यक्तियों के लिए बहुत लाभकारी है जिन्हे कब्ज़ की समस्या रहती हैं।  खजूर के सेवन से कब्ज़ की समस्या दूर हो सकती है, साथ ही खजूर शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करने में भी कारगर है।

चीनी के सेवन से दूर रहना चाहते हैं तो आप खजूर का सेवन कर सकते हैं

ज़्यादा चीनी का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है।  ऐसा कई बार होता है कि हमें मीठा खाने का इतना मन होता है कि या तो हमे अपना मन मारना पड़ता है या हम अपने स्वास्थ्य की चिंता को किनारे कर मीठा खा ही लेते हैं और बाद में दुखी होते हैं।  यदि आप मीठा खाने की इच्छा पूरी करना चाहते हैं लेकिन चीनी का सेवन नहीं करना चाहते तो खजूर आपके लिए एक बेहतरीन चीज़ है। ये खाने में मीठे होते हैं और पोषक तत्वों से भरपूर भी होते हैं।

खजूर खाने से आपकी मीठा खाने की इच्छा भी पूरी होगी, साथ ही आपके स्वास्थ्य को कोई नुक़सान भी नहीं पहुंचेगा।  

खजूर होते हैं विटामिन और मिनरल से भरपूर

स्वस्थ शरीर का मतलब शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी नहीं होनी चाहिए।  यदि शरीर में इनकी कमी रहती है तो एक व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। खजूर विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं लेकिन इनमे कैलोरीज की मात्रा भी ज़्यादा होती है क्योंकि ये सूखे हुए फल हैं।

खजूर के सेवन से आप बहुत सी बीमारियों से रहेंगे दूर

खजूर में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। अन्य सूखे मेवों की तुलना में खजूर में सबसे ज़्यादा  एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा होती है।  की उच्चतम सांद्रता वाले चार्ट में खजूर सबसे ऊपर होता है।  ये एंटीऑक्सीडेंट पुरानी बीमारियां जैसे मधुमेह, अल्ज़ाइमर और ह्रदय रोग के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं। यदि आपको इनमे से कोई भी बीमारी है तो आप खजूर का सेवन कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं क्योंकि ये कोशिकाओं को खराब होने से बचाते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी धीमा करते हैं तो यदि आप स्वस्थ रहने के साथ साथ जवान दिखना चाहते हैं  तो खजूर का सेवन करें।

खजूर के सेवन से किडनी भी रहती हैं स्वस्थ

आजकल हमारी जीवनशैली ही कुछ इस तरह की हो गयी है कि बहुत लोगों को किडनी की समस्या रहती है। यदि समय रहते इस समस्या का इलाज नहीं किया गया तो यह समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है। खजूर में ऐसे कई गुण होते हैं जो किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।

नीचे दिए गए कारणों से किडनी ख़राब हो सकती है

1.शराब का अत्यधिक सेवन करना
2.पेशाब रोककर रखना
3.अधिक मात्रा में नमक का सेवन करना
4.बहुत कम पानी पीना
5.यदि उच्च रक्तचाप की समस्या है तो उसके इलाज में लापरवाही करना
6.ज़्यादा सॉफ्ट ड्रिंक्स पीना

खजूर के सेवन से त्वचा बनती है सुन्दर और चमकदार

सुन्दर त्वचा पाने के लिए यदि आप तरह तरह की क्रीम पर हज़ारों रुपये खर्च कर रहे हैं तो हम आपको ऐसा करने से रोकेंगे नहीं बस ये कहेंगे कि आप एक बार खजूर का सेवन करके भी देखें।  ना तो ये बहुत महंगा मिलता है और ना ही इसे खरीदना मुश्किल है। खजूर आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे। 

चमकती हुई त्वचा पाने के लिए शरीर में विटामिन सी और विटामिन डी की मात्रा सही होनी चाहिएऔर खजूर में विटामिन सी और विटामिन डी अधिक मात्रा में होते हैं इसलिए खजूर के सेवन से त्वचा साफ़, सुन्दर और चमकदार होती है । त्वचा के रूखेपन से त्वचा की चमक खो जाती है।  खजूर के सेवन से आपकी त्वचा में लोच बानी रहेगी और त्वचा रूखी नहीं होगी। इसके अलावा हमारी त्वचा में जो मेलेनिन अलग अलग स्थानों में जमा हो जाता है, खजूर उसकी सम्भावना को भी कम करते हैं और संतुलन बनाए रखते हैं ।

त्वचा की चमक कई कारणों से खो सकती है जैसे

1.पर्याप्त मात्रा में पानी ना पीना
2.अपनी त्वचा का ख्याल ना रखना
3.बहुत ज़्यादा स्ट्रेस लेना
4.त्वचा को मॉइस्चराइज़ ना करना
5.अत्यधिक धूमप्रपाण करना
6.नींद पूरी न होना
7.सनस्क्रीन ना लगाना
8.प्रदूषण

झड़ते हुए बालों से हैं परेशान तो करें खजूर का सेवन

झड़ते हुए बालों को देखकर बहुते टेंशन हो जाती है।  जब कंघी करते हैं तो दिल घबराता है कि ज़्यादा बाल ना टूटे।  यदि आपके बाल झड़ रहे हैं तो आप खजूर का सेवन कर सकते हैं क्योंकि खजूर में आयरन होता हैं जो बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है।  खजूर के सेवन से रक्त प्रवाह सही तरह से होता है और बालों को ज़रूरी पोषण मिलता है।

जब स्कैल्प को पोषण मिलता है तो बाल झड़ना कम होता है और नए बाल भी आने लगते हैं।

बाल झड़ने के कुछ कारण निचे दिए गए हैं

1.प्रदूषण
2.शारीरिक तनाव
3.मानसिक तनाव
4.लम्बे समय से चलती आ रही कोई बीमारी
5.ख़राब जीवनशैली
6.किसी दवाई का दुष्प्रभाव

यह भी पढ़े :

FAQ

Q. क्या खजूर के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है ?

Ans: जी हाँ, यदि आप फाइबर से भरपूर भोजन का सेवन करेंगे तो आपको पाचन सम्बंधित समस्या नहीं होंगी।  खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है इसलिए खजूर का सेवन उन व्यक्तियों के लिए बहुत लाभकारी है जिन्हे कब्ज़ की समस्या रहती हैं।

Q. क्या खजूर के सेवन से किडनी भी स्वस्थ हो सकती है ?

Ans: खजूर में ऐसे कई गुण होते हैं जो किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।

Q. क्या खजूर के सेवन से त्वचा भी निखार जाती है ?

Ans: चमकती हुई त्वचा पाने के लिए शरीर में विटामिन सी और विटामिन डी की मात्रा सही होनी चाहिएऔर खजूर में विटामिन सी और विटामिन डी अधिक मात्रा में होते हैं इसलिए खजूर के सेवन से त्वचा साफ़, सुन्दर और चमकदार होती है ।

Q. क्या खजूर का सेवन बालों का झड़ना भी कम कर सकता है ?

Ans: यदि आपके बाल झड़ रहे हैं तो आप खजूर का सेवन कर सकते हैं क्योंकि खजूर में आयरन होता हैं जो बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है।  खजूर के सेवन से रक्त प्रवाह सही तरह से होता है और बालों को ज़रूरी पोषण मिलता है।

Q. खजूर क्या होता है ?

Ans: खजूर एक उष्णकटिबंधीय फल है।  यह फल खजूर के पेड़ से मिलता है। खजूर का सेवन सूखे मेवे के रूप में किया जाता है।  इसे वैज्ञानिक रूप से फीनिक्स डैक्टिलिफेरा के रूप में जाना जाता है। खजूर खाने में मीठा होता है और इसके सूखे मेवे में ताज़े फल की तुलना में ज़्यादा कैलोरी होती है।

Leave a Comment