बंगाली फिल्म अभिनेता अभिषेक चैटर्जी का निधन | Abhishek Chatterjee passed away Biography Wikipedia

बंगाली फिल्म अभिनेता अभिषेक चैटर्जी ने बृहस्पतिवार को कलकत्ता में अपनी आखिरी सांसें ली।  उनकी मृत्यु का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। अभिषेक चैटर्जी की मृत्यु 58 वर्ष की आयु में हुई। वे विवाहित थे और उनकी एक बेटी है। 

सूत्रों के अनुसार बुधवार को एक रियलिटी शो की शूटिंग करते हुए अभिषेक की तबियत ख़राब हो गयी थी। जब उनकी तबियत ख़राब हुई तो सेट पर काम कर रहे व्यक्ति उनकी मदद के लिए दौड़े लेकिन हॉस्पिटल ना जाकर अभिषेक अपने घर गए जहाँ उनके परिवारजनों ने डॉक्टर को बुलाया और अभिषेक का चिकित्सा उपचार किया गया लेकिन दुर्भाग्यवश देर रात ही बृहस्पतिवार को उनका निधन  हो गया। अचानक हुई उनकी इस मृत्यु को स्वीकार कर पाना उनके फैंस और परिवार वालों के लिए बहुत कठिन है।

अभिषके चैटर्जी कौन थे ? (Who was Abhishek Chatterjee)

अभिषके चैटर्जी  बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रख्यात अभिनेता थे।  उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 1986 में रिलीज़ हुई फिल्म पथ भोला से की जिसके निर्देशक तरुण मजूमदार जी थे। अभिषेक चैटर्जी ने कई बड़ी बंगाली फिल्मों में काम किया। 

अभिषेक चैटर्जी ने अपनी शिक्षा कहाँ से पूरी की ? (Where Did Abhishek Chatterjee Studied)

अभिषेक चैटर्जी ने बरानगोरे रामकृष्ण मिशन आश्रम हाई स्कूल से अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी की और उसके बाद उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय के सेठ आनंदराम जैपुरिया कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई  पूरी की।

अभिषेक चैटर्जी द्वारा की गयी कुछ फिल्मों की सूची नीचे दी हुई है :

1.पथभोला (1986)
2.तूफ़ान  (1989)
3.मर्यादा  (1989)
4.पापी  (1990)
5.पुरुषोत्तम (1992)
6.मायाबिनी (1992)
7.शक्ति (1993)
8.गीत संगीत (1994)
9.संघर्ष (1995)
10.लाठी  (1996)
11.सिनथिर सिन्दूर  (1996)
12.मातृभूमि (1997)
13.सप्तमी (1997)
14.नाग नागिनी (1998)
15.पुत्र बधु (1998)
16.बंगलार बोधु (1998)
17.निशाना (2002)
18.बंगाली बाबू (2002)
19.शर्बरी  (2003)
20.कुली (2004)
21.अग्नि  (2004)
22.स्वपनो (2005)
23.सीमन्तो पेरिये (2010)
24.लवर  (2021)

फिल्मों के अलावा अभिषेक चैटर्जी ने टीवी शोज़ में भी काम किया। उनके द्वारा किये गए टीवी शोज़ की सूची नीचे दी गयी है

1.आंचोल
2.कृष्णकांत का वसीयतनामा
3.अंदरमहल
4.मयूर पंखी
5.मोहोर

हाल फ़िलहाल में अभिनेता एक बंगाली टीवी सीरियल ‘खोरकुटो’ में काम कर रहे थे  जिसमे वे तृणा साहा के पिता का किरदार निभा रहे थे।  यह टीवी सीरियल दर्शकों में काफी लोकप्रिय है।  

ममता बैनर्जी ने किया ट्वीट (Mamata Banerjee’s Tweet on Abhishek Chatterjee)

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिषेक चैटर्जी के निधन की सूचना मिलने पर शोक व्यक्त किया और एक ट्वीट में यह लिखा कि युवा अभिनेता अभिषेक चैटर्जी के असामयिक निधन के बारे में जानकार उन्हें अत्यंत दुःख हुआ।  अभिषेक एक प्रतिभावान और बहुमुखी अभिनेता थे और उन्हें सभी के द्वारा याद किया जाएगा। उनका निधन टीवी सीरियल्स और फिल्म जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने अभिषेक के परिवारजनों और दोस्तों के समक्ष अपनी संवेदना व्यक्ति की।

यह भी पढ़े :

FAQ’S

Q. अभिषेक चैटर्जी कौन थे ?

Ans: अभिषेक चैटर्जी बंगाली फिल्म जगत के एक जाने माने अभिनेता थे जिन्होंने टीवी सीरियल में भी काम किया।

Q. अभिषेक चैटर्जी का जन्म कब हुआ ?

Ans:  अभिषेक चैटर्जी का जन्म सन 1964 में 30 अप्रैल को हुआ।

Q. अभिषेक चैटर्जी का जन्म कहा हुआ ?

Ans: अभिषेक चैटर्जी का जन्म बारानगर, कलकत्ता, पश्चिम बंगाल में हुआ था ।

Q. अभिषेक चैटर्जी की मृत्यु कब हुई ?

Ans: अभिषेक चैटर्जी की मृत्यु 24 मार्च 2022 को हुई।

Q. अभिषेक चैटर्जी की मृत्यु कहाँ हुई ?

Ans: अभिषेक चैटर्जी की मृत्यु कलकत्ता में उनके आवास में हुई।

Q. अभिषेक चैटर्जी ने किन फ्लिमों में काम किया ?

Ans: अभिषेक चैटर्जी ने कई फिल्मों में काम किया जैसे पथभोला, तूफ़ान, मर्यादा, पापी  आदि।

Leave a Comment