गोंद कतीरा खाने के अदभुद फायदे | Gond Katira Benefits in Hindi

गोंद कतीरा एक ऐसा प्राकृतिक गोंद है जिसका अगर सही तरीके और मात्रा में सेवन किया जाए तो यह आपके शरीर के अधिकतर रोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है आइये जानते है गोंद कतीरा खाने के अदभुद फायदे।

आज के समय में अधिकतर लोगों का खान पान कुछ इस तरह का हो गया है कि जो समस्याएं एक व्यक्ति को 40 – 50 साल की उम्र में होती थी वे अब 20  साल की उम्र में ही होने लगी हैं।  पेट की समस्या, शरीर में दर्द आदि ऐसी कई समस्याएं है जिनसे लगभग हर उम्र का व्यक्ति परेशान है। 

यदि सबसे ज़्यादा भीड़ कहीं देखने को मिलती है तो वो हैं अस्पताल में। जब अस्पतालों में कम उम्र के लोग देखने को मिलते हैं तो बहुत दुःख होता है। कुछ बीमारियां तो हमारे हाथ में नहीं होती लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी हैं जिन्हे हम खुद ही बुलावा देते हैं।  हमारी ख़राब जीवन शैली और ऐसे भोजन के कारण जो पौष्टिक नहीं होता, हमे बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और बीमारियों को दूर भगाना चाहते हैं तो आप गोंद कतीरा  का सेवन करें।  गोंद कतीरा का सेवन करने से आपको बहुत लाभ होगा।

Table of Contents

गोंद कतीरा क्या है (What is Gond Katira Hindi)

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है जो भारत के उत्तरी भाग में मिलता है। गोंद कतीरा कुछ पौधों के सूखे रस से बनता है । इस रस को पौधे की जड़ से निकालकर सुखाया जाता है। जब रस सूख जाता है तो सूखकर गोंद बन जाता है।  गोंद कतीरा चिपचिपा होता है और इसमें कोई स्वाद भी नहीं होता है।  यह गोंद आसानी से पानी में घुल जाता है। 

साफ़ और सुन्दर त्वचा पाने के लिए करें गोंद कतीरा का सेवन (Gond Katira For Skin Benefits Hindi)

जब टीवी में हम ऐसे ऐड देखते हैं जिनमे साफ़ और सुन्दर त्वचा दिखाई जाती है तो अपनी रूखी त्वचा को देखकर हम दुखी हो जाते हैं लेकिन आपको अब और दुखी होने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि गोंद कतीरा के सेवन से आप भी साफ़ और सुंदर त्वचा पा सकते हैं। गोंद कतीरा में एंटी-एजिंग गुण होते हैं।

यदि आपकी चेहरे की झुर्रियां आपको परेशान कर रही हैं तो आप गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं।

गर्मी के मौसम में करें गोंद कतीरा का सेवन (Gond Katira Benefits in Summers Hindi)

हर साल गर्मी बढ़ती ही जा रही है और अब इस बढ़ती हुई गर्मी को सहना बहुत मुश्किल हो गया है।  गर्मी का मौसम अपने साथ बहुत सी बीमारियां भी लेकर आता  है।  साथ ही गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक होने की सम्भावना भी रहती है। गर्मी के मौसम में गोंद कतीरा एक जादुई पेय की  तरह काम करता है।  इसमें ऐसे गुण होते हैं जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। 

गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान बढ़ जाता है, गोंद कतीरा शरीर के तापमान को कम करता है और हीट स्ट्रोक से बचाता है। 

पुरुषों के लिए फायदेमंद है गोंद कतीरा का सेवन (Gond Katira Benefits for Males Hindi)

गोंद कतीरा पुरुषों में शक्ति बढ़ाता है। जिन पुरुषों को डिस्चार्ज बहुत जल्दी हो जाता है या रात में डिस्चार्ज होता है, उन पुरुषों के लिए गोंद कतीरा बहुत फायदेमंद है । जो पुरुष कमज़ोरी महसूस कर रहे हैं वे गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं। 

गोंद कतीरे के लड्डू होते हैं पौष्टिक और स्वादिष्ट (Gond Katira Sweets Hindi)

गोंद कतीरे के लड्डू तो आप लोगों में से कई लोगों ने खाये होंगे।  गोंद के लड्डू खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही बहुत पौष्टिक भी होते हैं। शरीर में ऊर्जा यानी एनर्जी होना बहुत ज़रूरी है।  जब शरीर में ऊर्जा नहीं होगी तो आप सुस्त महसूस करेंगे।  गोंद कतीरा से बनाएं स्वादिष्ट लड्डू और इनका आनंद लें। इन लड्डुओं के सेवन से आपके शरीर को ऊर्जा मिलेगी जो घंटों तक चलेगी।

आपने अकसर देखा होगा कि जब किसीके शरीर में कमज़ोरी आ जाती है तो बड़े बुज़ुर्ग गोंद के लड्डू खाने कि सलाह देते हैं। गोंद के लड्डू शरीर की कमज़ोरी को दूर करते हैं।

गोंद कतीरा के सेवन से होती है कब्ज़ की समस्या दूर (Gond Katira For Constipation Hindi)

कब्ज़ की समस्या एक ऐसी समस्या है जो एक व्यक्ति को ना चैन से खाने पीने देती है और न ही सोने देती है।  कब्ज़ के कारण एक व्यक्ति बेचैनी महसूस करता है और हमेशा परेशान रहता है।  सुबह उठने के बाद दूध का सेवन, गर्म पानी का सेवन; ना जाने ऐसे कितने उपाय अपनाता है कि वह इस समस्या से निजात पा सके लेकिन कुछ लोगों की कब्ज़ की समयसा दूर ही नहीं होती।

यदि आपको भी कब्ज़ की समस्या है तो आप गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं। गोंद कतीरा में रेचक गुण होते हैं और इसलिए यह कब्ज के इलाज में बहुत मददगार है।

ऐसे करें गोंद कतीरा का सेवन

1.आप गोंद कतीरा के छोटे से टुकड़े को कुछ घंटो के लिए पानी में भिगो दें ।
2. कुछ घंटे बाद आप देखेंगे कि ये गोंद घुलकर जेली का रूप ले लेता है।
3.इस जेली को आप ठन्डे पानी नीम्बू के रस में चीनी मिलाकर पी सकते हैं।  इस गोंद का अपना कोई स्वाद नहीं होता है।

जिन महिलाओं को ल्यूकोरिया की समस्या है उन्हें गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए

ल्यूकोरिया  की  समस्या में योनि मार्ग से पानी निकलता है जिसके कारण एक महिला के शरीर में कमज़ोरी आने लगती है। ये पानी सफ़ेद या पीला होता है। कभी कभी पानी के साथ खून भी आने लगता है। कुछ महिलाओं में ये परेशानी लम्बे समय तक भी रहती है।  जिन महिलाओं को ल्यूकोरिया  की परेशानी है, वे गोंद कतीरा का सेवन कर  सकती हैं। गोंद कतीरा ल्यूकोरिया की समस्या में बेहद फायदेमंद है।

गोंद कतीरा के बारे में कुछ अन्य बातें

1.इस जेली को आप ठन्डे पानी नीम्बू के रस में चीनी मिलाकर पी सकते हैं।  इस गोंद का अपना कोई स्वाद नहीं होता है।
2.जिन लोगों के हाथों पैरों में जलन होती है उन्हें गोंद कतीरे का सेवन करना चाहिए।
3.बवासीर के रोगियों के लिए गोंद कतीरा बहुत लाभकारी है।
4.गोंद कतीरा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
5.ईरान से आने वाला गोंद कतीरा बहुत लाभकारी होता है।
6.इसकी खुशबू सिरके जैसी होती है।
7.जिन लोगों की नाक से खून आता है उन्हें गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़े :

FAQ’s

Q. गोंद कतीरा क्या है ?

Ans: गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है जो भारत के उत्तरी भाग में मिलता है। गोंद कतीरा कुछ पौधों के सूखे रस से बनता है। इस रस को पौधे की जड़ से निकालकर सुखाया जाता है। जब रस सूख जाता है तो सूखकर गोंद बन जाता है।

Q. गोंद कतीरा सेवन करने के क्या फायदे हैं ?

Ans: गोंद कतीरा एक ऐसा प्राकृतिक गोंद है जिसका अगर सही तरीके और मात्रा में सेवन किया जाए तो यह आपके शरीर के अधिकतर रोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है आइये जानते है गोंद कतीरा खाने के अदभुद फायदे। त्वचा को सुन्दर बनाने के काम आता है, पुरुषों में शक्ति देने के काम आता है, गर्मी के मौसम में आपके शरीर को ठंडक देने के काम आता है, पेट से जुड़ी अधिकतर समस्याओं को ठीक करने में सहायक है।

Q. पुरुषों में गोंद कतीरा का सेवन करने के क्या फायदे है ?

Ans: गोंद कतीरा पुरुषों में शक्ति बढ़ाता है। जिन पुरुषों को डिस्चार्ज बहुत जल्दी हो जाता है या रात में डिस्चार्ज होता है, उन पुरुषों के लिए गोंद कतीरा बहुत फायदेमंद है । जो पुरुष कमज़ोरी महसूस कर रहे हैं वे गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं। 

Q. महिलाओं में ल्यूकोरिया की समस्या के लिए गोंद कतीरा के फायदे ?

Ans: ल्यूकोरिया की समस्या में योनि मार्ग से पानी निकलता है जिसके कारण एक महिला के शरीर में कमज़ोरी आने लगती है। ये पानी सफ़ेद या पीला होता है। कभी कभी पानी के साथ खून भी आने लगता है। कुछ महिलाओं में ये परेशानी लम्बे समय तक भी रहती है।  जिन महिलाओं को ल्यूकोरिया  की परेशानी है, वे गोंद कतीरा का सेवन कर  सकती हैं। गोंद कतीरा ल्यूकोरिया की समस्या में बेहद फायदेमंद है।

Q. गोंद कतीरा का सेवन कैसे करें ?

Ans: आप गोंद कतीरा के छोटे से टुकड़े को कुछ घंटो के लिए पानी में भिगो दें, कुछ घंटे बाद आप देखेंगे कि ये गोंद घुलकर जेली का रूप ले लेता है, इस जेली को आप ठन्डे पानी नीम्बू के रस में चीनी मिलाकर पी सकते हैं।  इस गोंद का अपना कोई स्वाद नहीं होता है।

Leave a Comment