हकीम सुलेमान के सारे गोंद और उनके फायदे | Hakim Suleman Gond in Hindi

जब भी हमे कोई परेशानी होती है तो हम तरह तरह की दवाइयां खाते हैं लेकिन क्या  आप ये जानते हैं कि ऐसे कुछ प्राकृतिक गोंद हैं जिनके सेवन से एक व्यक्ति कई परेशानियों से छुटकारा पा सकता है। आपके घर में सर्दियों में तो गोंद के लड्डू बनते ही होंगे।  खाने में स्वादिष्ट और स्वस्थ्य के लिए लाभकारी भी।

गोंद के इन्ही गुणों को समझते हुए हकीम सुलेमान खान गोंद का सेवन करने की सलाह देते हैं।  उनके द्वारा शुरू की गयी कंपनी अतिया हर्ब्स द्वारा कुछ तरह के गोंद बेचे जाते हैं।  हकीम सुलेमान खान गोंद मोरिंगा, गोंद सियाह, गोंद जामुन और गोंद चिलगोज़ा खाने की सलाह देते हैं।ये गोंद अलग अलग परेशानियों को दूर करने के लिए प्रयोग में लाये जाते हैं। इस लेख में हम आपको गोंद मोरिंगा, गोंद सियाह, गोंद जामुन और गोंद चिलगोज़ा के बारे में बताएंगे।

Table of Contents

हकीम सुलेमान खान कौन हैं (Who is Hakeem Suleman Khan Hindi)

 हकीम सुलेमान खान  एक लाइसेंस प्राप्त हर्बलिस्ट, प्राकृतिक चिकित्सक और  ‘ATIYA HERBS’ यानी आतिया हर्ब्स कंपनी के संस्थापक हैं।  हकीम सुलेमान के द्वारा शुरू की गयी  ‘आतिया हर्ब्स’,  यूनानी दवाई  बनाने वाली एक प्रसिद्द कंपनी है।  यह कंपनी भारत के मुंबई शहर में स्थित है। हकीम सुलेमान खान  तूर को पुरस्कृत भी किया गया  है और ये दुनिया भर में प्रसिद्द हैं। वेबसाइट atiyaherbs के अनुसार हकीम सुलेमान खान ने ना केवल यूनानी  दवाइयों के क्षेत्र को पुनर्जीवित किया है बल्कि इस लंबे समय से अनदेखे  क्षेत्र को भारतीय उप महाद्वीप में revolutionise भी किया है ।

गोंद क्या होता है ? (what is Gond/Gum)

पेड़ तो बहुत तरह के होते हैं लेकिन कुछ पेड़ ऐसे होते हैं जिनसे गोंद निकलता है। जब बारिश का मौसम खत्म हो जाता है तो उसके बाद कुछ ऐसे पेड़ होते हैं  जिनके तनों से प्राकृतिक रूप से चिपचिपा सा रस निकलता है। पेड़ में जिस जगह से यह रस निकलता है, वहीं पर सूखकर जम जम जाता है। इस सूखे और जमे हुए रस को गोंद कहते हैं।  गोंद बहुत गुणकारी होता है और गोंद जिस भी पेड़ से निकलता है, इसमें उस पेड़ के औषधिक गुण होते हैं।

गोंद मोरिंगा क्या है ? (What is Gond Moringa)

यदि आपको पेट सम्बंधित समस्याएं हैं जैसे अपच, एसिडिटी, पेट में जलन आदि तो गोंद मोरिंगा आपके लिए एक लाभकारी गोंद साबित होगा।

 गोंद मोरिंगा एक प्राकृतिक गोंद है जो पाचन और पेट सम्बन्धी समस्याओं में लाभकारी  है। पेट की समस्याओं के साथ यदि एक व्यक्ति को किसी भी तरह का त्वचा संक्रमण है या लिवर की कोई शिकायत है तो उस व्यक्ति को गोंद मोरिंगा का सेवन करना चाहिए। 

गोंद मोरिंगा का सेवन कैसे करें ? (How to use Gond Moringa)

यदि आप गोंद मॉर्निंग का सेवन करना चाहते हैं तो रोज़ाना  आधा ग्राम गोंद मोरिंगा सुबह नाश्ते के बाद  और आधा ग्राम रात में खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ खाएं। 

क्या हर व्यक्ति गोंद मोरिंगा का सेवा कर सकता है ? (Who can consume Gond Moringa)

अतिया हर्ब्स वेबसाइट के अनुसार गोंद मोरिंगा का सेवन 18 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा नहीं किया जाना चाहिए। यदि आपकी उम्र 18 साल से ऊपर है तो प्रतिदिन इसका सेवन आधा ग्राम सुबह नाश्ते के बाद और आधा ग्राम रात को खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ करें।

लिवर से सम्बंधित समस्या है तो गोंद मोरिंगा का सेवन करें

जिस व्यक्ति को लिवर सम्बंधित समस्या होती है, वह व्यक्ति लिवर की अहमियत को बहुत अच्छे से समझता है।  यदि लिवर सही तरह से काम न करे तो जो खाना हम खाते हैं उसे पचा नहीं पाएंगे और हम स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। लिवर का ठीक तरह से काम करना बहुत ज़रूरी है। यदि आपको ऐसा लग रहा है की आपका लिवर कमज़ोर हो गया है तो डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं क्योंकि अभी की गयी लापरवाही आगे जाकर भारी पड़ सकती है।

जब आपका लिवर ठीक रहेगा तो आपका शरीर खाने को सही तरह से पचा पाएगा साथ ही आप कई तरह की परेशानियों से भी दूर रहेंगे। हकीम सुलेमान खान की वेबसाइट आतिया हर्ब्स के अनुसार लिवर की समस्याओं से बचने के लिए अपना वज़न सही रखें, धूम्रपान ना करें, शराब का सेवन ज़्यादा ना करें, दूषित पानी और दूषित खाने से दूर रहें, अपना टूथब्रश, कान के झुमके, रेजर आदि किसीके साथ ना बांटे और ज़रुरत से ज़्यादा दवाइयों का सेवन ना करें।

इन बातों को ध्यान में रखने के साथ ही आप गोंद मोरिंगा का सेवन कर सकते हैं क्योंकि गोंद मोरिंगा लिवर को कई समस्याओं से दूर रखता है।

गोंद मोरिंगा की कीमत

गोंद मोरिंगा का 100 ग्राम का एक डब्बा करीब 1600 रुपये मिलता है। यदि आपको यह डब्बा टूटा हुआ या खुला हुआ मिलता है तो आप इसे वापिस कर नया खरीदें।

हकीम सुलेमान खान गोंद मोरिंगा कहाँ से खरीदें

यदि आप हकीम सुलेमान खान गोंद मोरिंगा  खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन ही खरीदना पड़ेगा क्योंकि यह  आपको किसी दुकान में  नहीं मिल पाएगी। आप गोंद मोरिंगा उनकी वेबसाइट अतियाहर्ब्स पर जाकर खरीद सकते हैं।

गोंद मोरिंगा का स्वाद कैसा होता है ? (How does Gond Moringa Taste)

जब आप गोंद मोरिंगा का सेवन करेंगे तो आपको ये खाने में खारे पानी की तरह फीका और हल्का सा नमकीन लगेगा।

गोंद मोरिंगा खाने के क्या फ़ायदे हैं ? (Benefits of Gond Moringa)

गोंद मोरिंगा खाने के कई फ़ायदे हैं जैसे :

1.यदि आपकी त्वचा में दाग धब्बे हैं और आप साफ़ और सुन्दर त्वचा पाना चाहते हैं तो गोंद मोरिंगा का सेवन करें क्योंकि ये त्वचा को साफ़ रखता है।
2.आँखों के नीचे पड़े हुए काले घेरे एक व्यक्ति की सुंदरता को फीका कर देते हैं।  यदि आप इन काले घेरों से परेशान हैं तो गोंद मोरिंगा का सेवन करें क्योंकि गोंद मोरिंगा आँखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरों को दूर करने में भी लाभकारी है।
3.जिन व्यक्तियों के बाल बहुत ज़यादा झड़ रहे हैं, कमज़ोर हो गए हैं या उनकी चमक खो गयी है तो उन्हें गोंद मोरिंगा का सेवन करना चाहिए क्योंकि गोंद मोरिंगा बालों को घना और चमकदार बनाने में उपयोगी है।

गोंद जामुन क्या होता है (What is Gond Jamun in Hindi)

गोंद जामुन जामुन से बनाया जाता है। जामुन का सीज़न आ गया है।  आपको बाजार में आसानी से जामुन मिल जाएंगे।  जामुन एक बेहद लाभकारी फल है।  इसका सेवन ज़रूर करें।  खासतौर पर डाईबीटीज़ के रोगियों के लिए जामुन बहुत फायदेमंद है।  यदि आपको डाईबीटीज़ है तो जामुन का सेवन ज़रूर करें।  जामुन में ग्लूकोस, फ्रुक्टोस, प्रोटीन, कैल्शियम आदि होते हैं और इसीलिए ये शरीर के लिए लाभकारी है।

जामुन के साथ ही  डाईबीटीज़ के रोगियों के लिए गोंद जामुन भी बहुत फायदेमंद है।  जामुन के गोंद को एक चुटकी सुबह पानी के साथ और एक चुटकी शाम को पानी के साथ लें। बस ध्यान रखें की जितनी मात्रा बताई गयी है उससे ज़रा सी भी मात्रा ज़्यादा ना लें क्योंकि हकीम सुलेमान खान के अनुसार गोंद जामुन एक ताकतवर गोंद है। 

गोंद जामुन की कीमत (gond jamun price)

गोंद जामुन महंगा गोंद है।  यदि आपको ये कही से बहुत कम कीमत में मिल रहा है तो इसका यह मतलब है की यह असली गोंद नहीं है।  नकली गोंद जामुन लेने से बचें क्योंकि इसके सेवन से आपको नुकसान पहुंच सकता है।  यदि आप गोंद जामुन खरीदना चाहते हैं तो आप हकीम सुलेमान खान की वेबसाइट अतियाहर्ब्स से 100 ग्राम गोंद जामुन 1600 /- रुपये में खरीद सकते हैं।

नोट: गोंद जामुन के अलावा डाईबीटीज़ के रोगी हकीम सुलेमान खान फिना डायबेटोल फोर्टे भी ले सकते हैं।

गोंद चिलगोज़ा (Gond Chilgoza in Hindi)

चिलगोज़ा एक मेवा(ड्राई फ्रूट) है। चिलगोज़ा खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और साथ ही गुणकारी भी।  इसमें मैग्नीशियम, जिंक, कैल्शियम व विटामिन पाया जाता है इसीलिए चिलगोज़े का गोंद बहुत लाभकारी होता है। गोंद चिलगोज़ा दुनिया का सबसे ताकतवर गोंद कहलाता है।यह गोंद चिलगोज़े से निकलता है।

गोंद चिलगोज़ा का सेवन कैसे करें (How to Consume Gond Chilgoza)

गोंद चिलगोज़ा का सेवन कम मात्रा में करें यानी (एक चुटकी या आधा ग्राम) दिन में सिर्फ एक ही बार।  ऐसा इसलिए क्योंकि गोंद चिलगोज़ा की तासीर गरम होती है और गोंद जामुन की तरह गोंद चिलगोज़ा भी बहुत ताकतवर गोंद होता है।

सफ़ेद पानी की समस्या है तो खाएं गोंद चिलगोज़ा (Gond Chilgoza for white discharge in women)

बहुत सी स्त्रियों को सफ़ेद पानी की समस्या होती है।  कुछ को यह समस्या लम्बे समय तक रहती है तो कुछ को कभी कभी होती है।  यदि आपको भी सफ़ेद पानी की समस्या है तो डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं क्योंकि इस कारण शरीर में बहुत कमज़ोरी आ जाती है। गोंद चिलगोज़ा दूसरी दवाओं या चीज़ों के मुकाबले बहुत कम समय में ही सफ़ेद पानी गिरने की समस्या को रोकने में सक्षम है।

हकीम सुलेमान गोंद चिलगोज़ा की कीमत (Hakim Suleman Gond Chilgoza Price)

हकीम सुलेमान खान का गोंद चिलगोज़ा आपको उनकी वेबसाइट आतिया हर्ब्स (atiyaherbs) पर और ऐमज़ॉन पर भी मिल सकता है।  इनके 100  ग्राम गोंद चिलगोज़े की कीमत करीब 2200 /- रुपये है।

जो पुरुष धातु रोग से परेशान हैं, वे करें गोंद चिलगोज़ा का सेवन (Gond Chilgoza for infertility in male)

जो पुरुष धातु रोग से परेशान हैं, वे गोंद चिलगोज़ा का सेवन कर सकते हैं।  2  चम्मच इसबगोल की भूसी को गरम दूध में अच्छे से मिला लें। इस घोल में एक चुटकी गोंद चिलगोज़ा मिला लें और इसे एक दिन में एक ही बार पिएं।  ध्यान रखें जितना बताया गया है उससे अधिक मात्रा में गोंद चिलगोज़ा का सेवन ना करें। हकीम सुलेमान खान के अनुसार उनके अनुभव में उन्होंने इस नुस्खे से ज़्यादा  फायदेमंद और असरदार कोई और नुस्खा नहीं देखा।

ध्यान रखें: गोंद चिलगोज़ा बहुत ही ताकतवर गोंद होता है इसलिए इसे एक दिन में आधा ग्राम यानी एक चुटकी से ज़्यादा बिलकुल भी ना खाएं। अधिक मात्रा में खाने से आपको नुक्सान हो सकता है।

हकीम सुलेमान प्रोडक्ट रिव्यु (Hakim Suleman Product Review Hindi)

हकीम सुलेमान खान के कई प्रोडक्ट्स है जैसे अलग अलग तरह के गोंद, सिरके, कैप्सूल्स आदि।  यह सभी एक व्यक्ति की बीमारी और उसकी ज़रूरतों के आधार पर बनाए गए हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हे हकीम सुलेमान खान के प्रोडक्ट्स के प्रयोग से बहुत लाभ हुआ है और यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि ये प्रोडक्ट्स कितने प्रभावी है तो आप यूट्यूब खोलकर ‘हकीम सुलेमान खान प्रोडक्ट रिव्यु’ ढूंढे और कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने हकीम सुलेमान खान के प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल कर यूट्यूब पर रिव्यु डाला हुआ है।

आप ये रिव्यु देख सकते हैं।  साथ ही आप यूट्यूब पर ‘हकीम सुलेमान खान ‘ ढूंढेंगे तो आपको हकीम जी की बहुत सारी वीडियोस मिल जाएंगी जिसमे लोगों ने उनके प्रोडक्ट्स के बारे में हो रहे फायदे के बारे में बताया हुआ है।

हकीम सुलेमान गोंद मोरिंगा, गोंद जामुन और गोंद चिलगोज़ा कहाँ से खरीदें

यदि आप हकीम सुलेमान खान गोंद मोरिंगा, गोंद जामुन और गोंद चिलगोज़ा  खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन ही खरीदना पड़ेगा क्योंकि यह  आपको किसी दुकान में  नहीं मिल पाएंगे। आप ये सभी गोंद  उनकी वेबसाइट अतियाहर्ब्स पर जाकर खरीद सकते हैं।

हकीम सुलेमान कांटेक्ट नंबर/पता (Hakim Suleman Contact and Address)

ऐसे बहुत लोग हैं जो हकीम सुलेमान खान से बात कर अपनी परेशानी बताना चाहते हैं। यदि आप हकीम सुलेमान खान के किसी भी प्रोडक्ट के बारे में या उसे कैसे प्रयोग करना है, इस बारे में कोई भी जानकारी चाहते हैं या अन्य किसी भी प्रकार का सवाल करना चाहते हैं तो आप 011-4000-7716 पर कॉल कर सकते हैं या helpdesk@atiyaherb.com पर मेल भी कर सकते हैं। आप atiyaherbs वेबसाइट पर जाकर मैसेज भी कर सकते हैं।

यदि आप हकीम सुलेमान खान के किसी प्रोडक्ट का प्रयोग करना चाहते हैं तो प्रयोग करने से पहले आप ऊपर दिए हुए नंबर पर बात कर सकते हैं।  उनकी टीम के स्वास्थ्य विशेषज्ञ आपकी बात सुनकर आपको सही दवा बताएंगे।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ आपको अलग अलग तरह गोंद के बारे में जानकारी देने के लिए लिखा गया है।  इस लेख को किसी भी प्रकार की डाक्टरी सलाह ना समझें।  यदि आपको कोई परेशानी है और आप गोंद का सेवन करना चाहते हैं तो पहले आप ऊपर बताये गए नंबर कॉल कर स्वस्थ्य विशेषज्ञ से बात करें और उसके बाद ही इनका सेवन करें।

यह भी पढ़े :

FAQ’s

Q. हकीम सुलेमान खान कौन हैं ?

Ans: हकीम सुलेमान खान  एक लाइसेंस प्राप्त हर्बलिस्ट, प्राकृतिक चिकित्सक और  ‘ATIYA HERBS’ यानी आतिया हर्ब्स कंपनी के संस्थापक हैं। हकीम सुलेमान के द्वारा शुरू की गयी  ‘आतिया हर्ब्स’,  यूनानी दवाई  बनाने वाली एक प्रसिद्द कंपनी है।  यह कंपनी भारत के मुंबई शहर में स्थित है। हकीम सुलेमान खान  तूर को पुरस्कृत भी किया गया  है और ये दुनिया भर में प्रसिद्द हैं। वेबसाइट atiyaherbs के अनुसार हकीम सुलेमान खान ने ना केवल यूनानी  दवाइयों के क्षेत्र को पुनर्जीवित किया है बल्कि इस लंबे समय से अनदेखे  क्षेत्र को भारतीय उप महाद्वीप में revolutionise भी किया है।

Q. गोंद क्या होता है ?

Ans: पेड़ तो बहुत तरह के होते हैं लेकिन कुछ पेड़ ऐसे होते हैं जिनसे गोंद निकलता है। जब बारिश का मौसम खत्म हो जाता है तो उसके बाद कुछ ऐसे पेड़ होते हैं  जिनके तनों से प्राकृतिक रूप से चिपचिपा सा रस निकलता है। पेड़ में जिस जगह से यह रस निकलता है, वहीं पर सूखकर जम जम जाता है। इस सूखे और जमे हुए रस को गोंद कहते हैं।  गोंद बहुत गुणकारी होता है और गोंद जिस भी पेड़ से निकलता है, इसमें उस पेड़ के औषधिक गुण होते हैं।

Q. गोंद मोरिंगा क्या है ?

Ans: गोंद मोरिंगा एक प्राकृतिक गोंद है जो पाचन और पेट सम्बन्धी समस्याओं में लाभकारी  है। पेट की समस्याओं के साथ यदि एक व्यक्ति को किसी भी तरह का त्वचा संक्रमण है या लिवर की कोई शिकायत है तो उस व्यक्ति को गोंद मोरिंगा का सेवन करना चाहिए। 

Q. गोंद मोरिंगा की कीमत क्या है ?

Ans: गोंद मोरिंगा का 100 ग्राम का एक डब्बा करीब 1600 रुपये मिलता है।

Q. गोंद मोरिंगा का स्वाद कैसा होता है ?

Ans: जब आप गोंद मोरिंगा का सेवन करेंगे तो आपको ये खाने में खारे पानी की तरह फीका और हल्का सा नमकीन लगेगा।

Q. गोंद जामुन क्या होता है ?

Ans: गोंद जामुन, जामुन के पेड़ से निकला एक प्राकृतिक गोंद है।

Q. गोंद जामुन की कीमत क्या है ?

Ans: यदि आप गोंद जामुन खरीदना चाहते हैं तो आप हकीम सुलेमान खान की वेबसाइट अतियाहर्ब्स से 100 ग्राम गोंद जामुन 1600 /- रुपये में खरीद सकते हैं।

Q. गोंद चिलगोज़ा क्या है ?

Ans: चिलगोज़ा एक मेवा(ड्राई फ्रूट) है। चिलगोज़ा खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और साथ ही गुणकारी भी।  इसमें मैग्नीशियम, जिंक, कैल्शियम व विटामिन पाया जाता है इसीलिए चिलगोज़े का गोंद बहुत लाभकारी होता है। गोंद चिलगोज़ा दुनिया का सबसे ताकतवर गोंद कहलाता है।यह गोंद चिलगोज़े से निकलता है।

Q. गोंद चिलगोज़ा की कीमत क्या है ?

Ans: हकीम सुलेमान खान का गोंद चिलगोज़ा आपको उनकी वेबसाइट आतिया हर्ब्स (atiyaherbs) पर और ऐमज़ॉन पर भी मिल सकता है।  इनके 100  ग्राम गोंद चिलगोज़े की कीमत करीब 2200 /- रुपये है।

Leave a Comment