आखिर क्यूँ होता है ब्रेक अप | Breakup Kyun Hota hai in Hindi

जितनी ख़ुशी और उत्साह एक व्यक्ति को एक प्यारा सा रिश्ता  शुरू करने पर होती है उससे कई गुनाह ज़्यादा दुःख उस रिश्ते के ख़त्म होने पर होता है।  ऐसा ही एक बहुत प्यारा सा रिश्ता है एक प्रेमी प्रेमिका का, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का। ऐसा अक्सर होता है की यह रिश्ता दो लोगों को जितना करीब लेकर आता है ब्रेक अप  होने के बाद उतना ही दूर भी कर देता है।  ब्रेक अप – यह शब्द सुनते ही या पढ़ते ही एक व्यक्ति के चेहरे के भाव बदल जाते हैं। 

यदि आप भी इस अनुभव से गुज़रे हैं तो आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता होगा कि इस शब्द का ज़िक्र होते ही आपके लव रिलेशनशिप की सारी  तसवीरें आपकी आँखों के आगे आ जाती होंगी। 

वो सारे अच्छे बुरे पल जो आपने अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ बिताये थे। फिर कई सवाल दिल में उठने लगते हैं जैसे उसने ऐसा क्यों किया? मैंने तो उसे बहुत प्यार किया था।  उसके लिए इतना कुछ किया लेकिन फिर भी उसने मेरे साथ ऐसा क्यों किया ? इस तरह के ना  जाने कितने सवाल आपको परेशान करने लगते हैं। 

कभी तो आपकी आँखे नम हो जाती है और बहुत समाय तक आपका मन दुखी हो जाता है तो वहीं कभी अपनी आँखों से गिरते हुए वो आंसू आप झट से पोंछकर मुस्कुराने लगते है।  ब्रेक अप – यह सिर्फ एक रिश्ते का अंत नहीं है। बल्कि एक नए सफर की शुरुआत भी है। 

ब्रेक अप एक व्यक्ति को सिर्फ तोड़ता नहीं है, उसे टूटकर जुड़ना सिखाता है। ब्रेकअप शुरुआत है एक व्यक्ति के खुद से प्यार करने की। अपनी एहमियत समझने की I  ब्रेक अप एक नकारात्मक अनुभव लगता है लेकिन अगर ध्यान से सोचे तो यह नकारात्मक अनुभव एक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता लेकर आता है अगर वह व्यक्ति चाहे।

यदि आपका भी एक प्यारा सा रिश्ता टूटा है यानी आप भी ब्रेक अप के दर्द से गुज़र रहे हैं और समझ नहीं पा रहे हैं क़ि इससे उभरे कैसे तो आप इस सफर में अकेले नहीं है।  ऐसे कई लोग हैं जो ब्रेक अप के दर्द से गुज़र चुके हैं और इस दर्द से ऊपर उठकर उन्होंने खुद को एक बार  फिर से पाया है और प्यार किया है।

ब्रेक अप का क्या अर्थ है? (What is Breakup)

वैसे तो ब्रेक अप के कई अर्थ हैं लेकिन जिस ब्रेक अप की बात हम कर रहे हैं वो ब्रेक अप ऐसा है जिसके बारे में दुर्भाग्यवश हम आए  दिन सुनते ही रहते हैं।  ये ब्रेक अप है एक प्रेमी प्रेमिका यानी बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड के मोहब्बत  से भरे रिश्ते का अंत। 

जब दो लोगों के बीच प्यार और कमिटमेंट का रिश्ता हो और वो रिश्ता किसी भी कारणवश ना चले तो उस रिश्ते में जो दो लोग हैं वे दो लोग आपसी समझौते से या उनमे से कोई एक व्यक्ति यदि दूसरे के साथ ना रहना चाहे तो वे उस दूसरे व्यक्ति से या दोनों के बीच यदि कोई गलतफ़हमी हो जाए या कोई एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को इस रिश्ते में धोखा दे तो इस रिश्ते को जब ख़त्म कर दिया जाता  है तो उसे  ब्रेक अप कहते हैं।

कई प्रेमी प्रेमिका उनके लव  रिलेशनशिप के खत्म होने के बाद भी अच्छे  दोस्त रहते हैं तो वहीं कुछ प्रेमी प्रेमिका सिर्फ हाई- हैलो  तक का रिश्ता रखते हैं।  लेकिन कुछ लव रिलेशनशिप्स में इस तरह से दरार आ जाती है कि फिर वो दो लोग एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते। 

चाहे ब्रेक उप आपसी सुलह से हुआ हो या किसी धोखे के कारण, दुःख हर तरह के ब्रेक अप में होता है क्योंकि चाहे कुछ भी हो जो रिश्ता ख़त्म हुआ है उसकी शुरुआत प्यार से हुई थी और जिस रिश्ते की शुरुआत प्यार से होती है उसका अंत चाहे किसी भी कारण क्यों ना हो, बहुत दुःख  होता है।

ब्रेक अप क्यों होता है ?

ब्रेक अप एक ऐसा अनुभव है जिससे कोई भी व्यक्ति नहीं गुज़रना चाहता I कुछ लोग तो कभी रिलेशनशिप में इस डर से नहीं आते की अगर ब्रेक अप हुआ तो वे खुद को संभालेंगे कैसे I जब एक लव रिलेशनशिप की शुरुआत होती है तो सब बहुत अच्छा और फिल्मी सा लगने लगता है I 

हर इंसानअच्छा लगने लगता है, लोगों की बातें बुरी लगनी बंद हो जाती है क्यूंकि आप प्यार में होते हैं और प्यार एक बहुत ही खूबसूरत एहसास है I हमेशा आपका यही मन करता है कि आप अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ घंटो बाते करें, उनके साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताएं, घूमे फिरें, उनके बारे में जाने और उन्हें खुश रखे I नए- नए रिलेशनशिप का एहसास ही बहुत अलग और अनोखा होता है I

कितनी बार तो अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से बात करने के चक्कर में व्यक्ति को अपने खाने पीने और सोने का भी ध्यान नहीं रहता I दिन रात बस अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड का ख्याल ही आता है लेकिन इस खूबसूरत रिश्ते में आखिर ऐसा क्या होता है कि जिस बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के बिना एक व्यक्ति का दिन नहीं गुज़रता था उसी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ वो व्यक्ति अब एक पल भी और नहीं गुज़ारना चाहता I

ऐसा क्यों होता है कि जो लोग साथ रहने की कसमें खाते थे वो एक दूसरे की शक्ल तक नहीं देखना चाहते I ब्रेक अप के कई कारण हो सकते हैं जैसे :

रिश्ते में उत्साह या दिलचस्पी ना रह जाने के कारण होता है ब्रेक अप

कई बार ऐसा होता है कि गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड का रिश्ता शुरुआत में तो बहुत ही बढ़िया चलता है I वे साथ में घूमते- फिरते हैं, बातें करते हैं और साथ में खूब समय बिताते हैं पर एक समय के बाद कई लोगों को अपने लव रिलेशनशिप में दिलचस्पी नहीं रहती I

कुछ लोगों के साथ ऐसा होता है कि वे अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ इतना समय बिता चुके होते हैं कि अब उन्हें खुद के लिए समय की ज़रुरत लगने लगती है  या एक समय के बाद उन्हें ऐसा लगता है कि अब उनके पास बात करने के लिए कोई टॉपिक नहीं बचा I

जहाँ पहले अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से बात करने के लिए वे दिन भर इंतज़ार करते थे वही अब उन्हें बात करना एक बोझ जैसा लगने लगता है  और बार बार ब्रेक अप करने के ख्याल आते हैं I चाहे उनका बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड कितने भी अच्छे और प्यार करने वाले क्यों ना हो, वे इस रिश्ते से ऊब जाते है और ब्रेक अप कर लेते हैं I

रिश्ते में विश्वास ना रहने के कारण होता है ब्रेकअप

ऐसा कई बार होता है कि एक व्यक्ति को अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड पर शक होने लगता है I उन्हें ऐसा लगने लगता है कि उनके बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड उनके साथ लॉयल नहीं है I वे अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के ऊपर से विश्वास खो देते है I

 कई बार इस शक की वजह बेबुनियाद होती है, अपने आस पास ख़राब रिलेशनशिप्स देखकर या किसीके धोखे भरे रिलेशनशिप के बारे में सुनकर लोग इतने प्रभावित हो जाते हैं कि उन्हें लगने लगता है कि उनका बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड भी उन्हें धोखा दे रहे होंगे और इस चक्कर में वे परेशान रहने लगते हैं और ब्रेक अप के बारे में सोचने लगते हैं तो वहीं कई बार ऐसा होता है कि एक व्यक्ति अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के कुछ झूट पकड़ लेता है या उनकी कुछ ऐसी हरकतें देखता है कि उसका उनके ऊपर से विश्वास उठने लगता है I

 उनकी हर बात झूटी लगने लगती है और फिर दोनों के बीच लड़ाइयां होने लगती हैं I जो लोग अपने रिलेशनशिप में बहुत डेडिकेटेड होते हैं वे अक्सर इन परेशानियों से गुज़रते है क्योंकि वे अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से, ज़ाहिर सी बात है, ये

अपेक्षा करते हैं कि वे उन्हें कभी धोखा नहीं देंगे I जब रिलेशनशिप में विश्वास की कमी होती है तो व्यक्ति ब्रेक अप करना ही बेहतर समझता है I

अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को स्पेस देना भी है ब्रेक अप का कारण

आपने अक्सर अपने दोस्तों से या किसी अन्य व्यक्ति से यह सुना होगा कि उनके बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड उन्हें स्पेस नहीं देतेI रिलेशनशिप्स में आने के बाद एक व्यक्ति अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से प्यार होने के कारण उन्हें बहुत समय देना पसंद करते हैं , वे चाहते हैं कि वे हर समय उनसे बात करें या उनके साथ ही अधिकतर समय बिताएं I कई बार लोग ये बात भूल जाते हैं कि हर व्यक्ति की अपनी निजी ज़िन्दगी है I

जिस तरह एक व्यक्ति के जीवन में उनका बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड उनके जीवन का हिस्सा है उसी तरह और भी कई लोग उनके जीवन का हिस्सा ह और हर व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ , परिवार के साथ समय बिताना चाहता है I उसे अपने लिए भी समय चाहिए होता है और जब उसे यह समय नहीं मिलता तो उस व्यक्ति को रिलेशनशिप से चिढ  होने लगती है, घुटन महसूस होनी लगती है और इस तरह उसका रिलेशनशिप ब्रेक अप तक पहुँच जाता है I

प्यार का अर्थ हर समय अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से बात करना नहीं है बल्कि उनको उनकी स्पेस देने का  भी है I कुछ लोग अकेले रहना बहुत पसंद करते हैं, ऐसे लोगों को अगर इस तरह का पार्टनर मिल जाए जो उन्हें पर्सनल स्पेस नहीं देता तो उनके लिए रिलेशनशिप  ख़ुशी से ज़्यादा परेशानी देने वाला बन जाता है और इस कारण कई रिश्तों में ब्रेक अप हो जाता है I

यह भी पढ़े :

FAQ’s

Q. ब्रेक अप का क्या मतलब होता है ?

Ans: जब एक रिलेशनशिप किसी भी कारण से ख़त्म हो जाता है तो उसे ब्रेक अप कहते हैं I

Q. ब्रेक अप क्यों होता है ?

Ans: ब्रेक अप करने के कई कारण हो सकते हैं जैसे रिश्ते में भरोसे की कमी, अपने पार्टनर की इज़्ज़त ना करना, उन्हें समय ना देना आदि I

Q. ब्रेक अप के बाद आगे बढ़ने के लिए कितना समय लगता है ?

Ans: एक व्यक्ति ब्रेक अप के बाद कितने समय में मूव ओन करता है या आगे बढ़ता है, यह उस व्यक्ति का रेलशनशिप कैसा था या वो व्यक्ति अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से कितना करीब था या उनके ब्रेक अप का कारण क्या था इस बात पर निर्भर हर करता है I

Q. ब्रेक अप होने के बाद आगे कैसे बढे ?

Ans: ब्रेक अप के बाद आगे बढ़ने के लिए यह बहुत ज़रूरी की आप सबसे पहले खुद से प्यार करें I खुद को समय दें, जो भी आपको पसंद हो वो करें, अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं और सबसे ज़रूरी बात ये हमेशा याद रखें के जो होता है अच्छे के लिए होता है और हर रिश्ते के अंत से एक नए रिश्ते की शुरुआत होती है I

Q. ब्रेक अप होने पर इतना दुःख क्यों होता है ?

Ans: ब्रेक अप होने पर एक व्यक्ति को बहुत दुःख इसलिए होता है क्यूंकि वे अपना प्यार और समय एक इंसान को देते हैं और उन्हें उस व्यक्ति की आदत हो जाती है इसलिए जब उस व्यक्ति के साथ उनका ब्रेक अप होता है तो उन्हें बहुत दुःख होता है I

Leave a Comment