किनोआ क्या होता है इसको खाने के क्या फायदे हैं | Kinova (Quinoa) Health Benefits in Hindi

ऐसे कम ही लोग हैं जो किनोआ के बारे में जानते हैं।  जिस तरह आप चावल खाते हैं उसी तरह किनोआ भी खाया जाता है। किनोआ बहुत पौष्टिक होता है और इसे खाने के बहुत फायदे हैं जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।

किनोआ क्या होता है ? (What is Kinova/Quinoa in Hindi)

किनोआ जिसका उच्चारण है ‘क्वीन वाह’ है  एक प्रकार का खाद्य बीज है जो काले, लाल, पीले और सफेद सहित विभिन्न रंगों में आता है। किओना तकनीकी रूप से एक बीज है लेकिन इसे  पूरे अनाज (whole grain) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है और यह फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। किनोआ में वे सभी ज़रूरी अमीनो एसिड होते हैं जिनका उत्पादन हमारा शरीर नहीं कर पाता है। 

किनोआ है फाइबर से भरपूर

फाइबर से भरपूर खाना पाचन में मदद करता है।  दूसरे अनाज की तुलना में किनोआ में फाइबर की मात्रा ज़्यादा होती है।  फाइबर से भरपूर होने के कारण किनोआ का सेवन कई समस्याओं जैसे कब्ज़, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप आदि में फायदेमंद है।

वज़न कम करने में भी किनोआ है मददगार (Kinova/Quinoa for weight loss in Hindi)

फाइबर से भरपूर होने के कारण, किनोआ वज़न कम करने के लिए भी अच्छा आहार है।  जब एक व्यक्ति फाइबर युक्त आहार का सेवन करता है तो उस व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है जैसे उसका पेट भरा हुआ है और भूख भी ज़्यादा नहीं लगती।   जब भूख ज़्यादा नहीं लगेगी तो कुछ कुछ समय में जो लोग भूख लगने पर नमकीन, जंक फ़ूड आदि का सेवन करते हैं उससे दूर रहेंगे।

किनोआ मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद है (Kinova/Quinoa for Strong Muscles in Hindi)

किनोआ आयरन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है और स्वस्थ रहने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन होना बहुत ज़रूरी है।  जब शरीर में  आयरन की कमी होती है, तो शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं में पर्याप्त पदार्थ का उत्पादन नहीं हो पाता, जो उन्हें ऑक्सीजन ले जाने में सक्षम बनाता है। इस कारण एक व्यक्ति थका हुआ महसूस करता है और साथ ही उसे सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है। 

1.किनोआ आयरन की आपूर्ति करता है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
2.पर्याप्त आयरन का सेवन स्वस्थ संयोजी ऊतक और मांसपेशियों के चयापचय को भी ठीक रखता है।

किनोआ इन सभी का स्त्रोत है

1.मैगनीशियम
2.फास्फोरस
3.मैंगनीज
4.फोलेट (विटामिन बी1)

किनोआ को किस तरह पकाया जाता है

1.किनोआ को चावल की तरह पकाया जाता है। किनोआ को किसी भी बर्तन या छलनी में डालकर पानी से धो लें।
2.जिस तरह आप चावल बनाते हैं उसी तरह कुकर में पानी डालकर आप किनोआ को पका सकते हैं। 
3.आप किनोआ को किसी भी दाल, सांभर या दलिया के रूप में भी खा सकते हैं।
4.आप कभी कभी चावल की जगह किनोआ का सेवन कर सकते हैं।

किनोआ कई बीमारियों से दूर रखता है

किनोआ में कुछ प्लांट कंपाउंड होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। ऐसे ही दो प्लांट कंपाउंड है क्वेरसेटिन (Quercetin ) और केम्पफेरोल (kaempferol)। ये शरीर में एंटीऑक्सिडेंट्स के रूप में काम करते हैं और इनमे विरोधी भड़काऊ गुण होते हैं। हमारे शरीर में कोशिकाओं को मुक्त कण जो नुक्सान पहुंचाते हैं, क्वेरसेटिन (Quercetin ) और केम्पफेरोल (kaempferol) कोशिकाओं को उस नुकसान से बचाते हैं और शरीर को बहुत सी बीमारियों से दूर रखते हैं।

ये शरीर में सूजन को भी कम करते हैं और साथ ही शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा को भी नियंत्रित करते हैं।

किनोआ प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है

मज़बूत हड्डियों और मांसपेशियों के लिए आहार में प्रोटीन का होना बहुत ज़रूरी है। प्रोटीन की कमी से बहुत सी परेशानियां हो सकती हैं। किनोआ प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है।  यदि आप प्रोटीन से भरपूर खाना खाना चाहते हैं तो आप किनोआ खा सकते हैं क्योंकि किनोआ आपकी दैनिक प्रोटीन की जरूरतों को पूरा कर सकता है।

यह भी पढ़े :

FAQ

Q. किनोआ क्या होता है ?

Ans: किनोआ एक प्रकार का खाद्य बीज है जो काले, लाल, पीले और सफेद सहित विभिन्न रंगों में आता है। किओना तकनीकी रूप से एक बीज है लेकिन इसे  पूरे अनाज (whole grain) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है और यह फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। किनोआ में वे सभी ज़रूरी अमीनो एसिड होते हैं जिनका उत्पादन हमारा शरीर नहीं कर पाता है।

Q. किनोआ खाने से क्या होता है ?

Ans: किनोआ सभी पोषक तत्वों से भरपूर है किनोआ खाने से आपका शरीर में किसी पोषक तत्वों की कमी नहीं होती और यह आपके सेहत के लिए लाजवाब खाद्य पदार्थ है।

Q. क्या किनोआ का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ता है ?

Ans: जी हाँ, फाइबर से भरपूर खाना पाचन में मदद करता है।  दूसरे अनाज की तुलना में किनोआ में फाइबर की मात्रा ज़्यादा होती है।  फाइबर से भरपूर होने के कारण किनोआ का सेवन कई समस्याओं जैसे कब्ज़, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप आदि में फायदेमंद है।

Q. किनोआ को किस तरह पकाया जाता है

Ans: किनोआ को चावल की तरह पकाया जाता है। किनोआ को किसी भी बर्तन या छलनी में डालकर पानी से धो लें, जिस तरह आप चावल बनाते हैं उसी तरह कुकर में पानी डालकर आप किनोआ को पका सकते हैं, आप किनोआ को किसी भी दाल, सांभर या दलिया के रूप में भी खा सकते हैं, आप कभी कभी चावल की जगह किनोआ का सेवन कर सकते हैं।

Q. किनोआ में कौन कौन से गुण पाए जाते हैं ?

Ans: किनोआ फाइबर से भरपूर है, किनोआ आयरन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है, किनोआ मैगनीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, फोलेट (विटामिन बी1) आदि गुणों से भरपूर है।

Leave a Comment